विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP: 'हमलावरों के घर पर बुलडोजर चलाओ'; गुना में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Published: Mon, 14 Apr 2025 01:29 PM (IST)Updated: Mon, 14 Apr 2025 01:46 PM (IST)

गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन शोभायात्रा पर हुए हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने ...और पढ़ें

हनुमान जयंती पर हमले के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन (फोटो-जागरण)
हनुमान जयंती पर हमले के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन (फोटो-जागरण)

HighLights

  1. हिंदू संगठनों ने हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर हमले के विरोध में प्रदर्शन किया
  2. पुलिस ने स्थिति को बेकाबू होता देख लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

एएनआई, गुना। मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव के बाद से तनाव का माहौल जारी है। पथराव की घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों द्वारा हनुमान चौक पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

इस दौरान स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन में शामिल लोग हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर हमले के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग

इन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नलगंज में दोबारा घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वे वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

गुना के हनुमान चौराहे पर करीब 11:30 बजे से कार्यकर्ता एकजुट होने लगे थे। सभी कलेक्टर ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसमें आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। करीब दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता रवाना हुए, लेकिन एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी।

15 मिनट तक चला घटनाक्रम

यहां जगत सिनेमा के पास से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। ये जगदीश कॉलोनी होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने से कर्नलगंज में घुसने का प्रयास करने लगे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें वापस खदेड़ा। करीब 15 मिनट तक घटनाक्रम चला इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद इन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात है। कुशवाह ने अपनी शिकायत में कहा है कि डीजे हटाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान आमीन पठान ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्तौल से फायर किया। गोली रजत के कान के पास से होकर गुजरी। उसके बाद रजत पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों को भी लाठी, पत्थरों से मारा गया।