भाजपा नेता वासवानी के लॉकर से निकले सोने के बिस्किट
भाजपा नेता और आरएसएस के करीबी मप्र स्थित बैरागढ़ के प्रभावी व्यक्ति सुशील वासवानी के लॉकरों से सोने के बिस्किट निकले हैं।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 23 Dec 2016 04:15 AM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 04:31 AM (IST)
नईदुनिया, भोपाल। भाजपा नेता और आरएसएस के करीबी मप्र स्थित बैरागढ़ के प्रभावी व्यक्ति सुशील वासवानी के लॉकरों से सोने के बिस्किट निकले हैं। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
बैंककर्मियों ने गड़बड़ी कर बढ़ाई दिक्कत, नए साल में जेल जाएंगे: साक्षी
सूत्रों के अनुसार, वासवानी के लॉकरों से सोने के बिस्किट निकले हैं। ये बिस्किट दस-दस ग्राम वजन के हैं, जिनकी संख्या कई दर्जन बताई जा रही है। वासवानी और उनके परिवारजनों के आठ बैंक लॉकरों की जांच आयकर विभाग की टीमें कर रही हैं। वहीं नोटबंदी के बाद खोले गए बैंक खातों की जांच अभी चल रही है।पुनिया ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सूत्र बताते हैं कि वासवानी के महानगर कोऑपरेटिव बैंक में 10 हजार खातेदार हैं। नोटबंदी के बाद जमा हुई बड़ी राशि व 1000-500 के पुराने नोटों के कई लेन-देन वाले खातों की जांच की जा रही है। दो दिन की कार्रवाई में आयकर विभाग को वासवानी के यहां से कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं, जिनमें उनकी कई संपत्तियों के साक्ष्य मिलने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि महानगर कोऑपरेटिव बैंक के संचालक मंडल की भूमिका को लेकर भी आयकर विभाग जांच कर रहा है।जनधन खाते में जमा पैसा अब गरीबों काः पीएम मोदी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें