Bhopal: पड़ोसी युवकों ने आठवीं की छात्रा को किया अगवा, नशे की गोली खिलाकर किया दुष्कर्म
Bhopal News भाोपाल में छात्रा को अगवा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता आरोपितों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने छात्रा की निशानदेही पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के कमला नगर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों पर अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
घर के बाहर खड़ी थी छात्रा
कमला नगर थाना पुलिस के टीआइ अनिल वाजपेयी के मुताबिक इलाके की मांडवा बस्ती में रहने वाली 13 साल की बच्ची आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। बुधवार रात में वो आठ बजे के आसपास अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसके पास आए और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ मोहल्ले से थोड़ी ही दूरी पर टीनशेड झुग्गी में एक घर पर ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपितों उसे नशे की गोलियां खिला दीं। इसके बाद उसके साथ एक आरोपित ने गलत काम किया और दूसरे आरोपित ने सहयोग किया।
पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार
देर रात तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो पीड़िता के स्वजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। बाद में गुरुवार सुबह पीड़िता आरोपितों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा की निशानदेही पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:
अमिताभ कांत ने कहा- दुनिया में चल रहे संकट के कारण भारत की G-20 अध्यक्षता बेहद महत्वपूर्ण