Move to Jagran APP

पेड़ों के कारण मुख्य वन संरक्षक के घर में होता था कचरा, इसलिए रातोंरात कटवा दिए पार्क में खड़े हरे-भरे पेड़

होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर कालोनी में लगे 40 वर्ष पुराने 30 पेड़ों को मुख्य वन संरक्षक ने नगर निगम से बिना अनुमति के रातोंरात कटवा दिया। इसके बाद पार्क में पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghPublished: Thu, 01 Dec 2022 10:24 AM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 10:24 AM (IST)
पेड़ों के कारण मुख्य वन संरक्षक के घर में होता था कचरा, इसलिए रातोंरात कटवा दिए पार्क में खड़े हरे-भरे पेड़
मुख्य वन संरक्षक ने रातोंरात कटवा दिए पेड़

भोपाल। होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर कालोनी में लगे 40 वर्ष पुराने 30 पेड़ों को मुख्य वन संरक्षक ने नगर निगम से बिना अनुमति के रातोंरात कटवा दिया। इसके बाद पार्क में पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी। इसका कारण मुख्य वन संरक्षक के घर में सूखी पत्तियों से होने वाला कचरा बताया गया है। बीते कई वर्षों से इन पेड़ों का संरक्षण कर रहीं महिलाओं ने इसका विरोध कर इंटरनेट मीडिया में इसे वायरल करते हुए पर्यावरणविदों से मदद मांगी है। साथ ही ट्वीट कर मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- Umariya News: महज नौ दिनों में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गई चार जाने, फिर से हुई एक तेंदुए की मौत

दानिश नगर निवासी अंशू गुप्ता ने बताया कि कालोनी की महिलाओं द्वारा कई वर्षों के संघर्ष के बाद नगर निगम ने इस पार्क को विकसित किया था। पार्क के बाहर और अंदर सौ से भी ज्यादा छोटे-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। आधे से ज्यादा पेड़ों की उम्र 30 साल से भी ज्यादा है। इनमें से 30 पेड़ों को पार्क के सामने रहने वाले मुख्य वन संरक्षक ने रातों न सिर्फ कटवा दिया, बल्कि पार्क में इकट्ठा कर जला भी दिया। जबकि उन्होंने नगर निगम से सिर्फ 10 पेड़ों की छंटाई की अनुमति ली थी। मेरी पर्यावरण प्रेमियों से अपील है कि वह इस मामले में हमारा साथ दें और पेड़ों को काटने वाले के खिलाफ एफआइआर कराने के लिए आवाज उठाएं।

पेड़ गिरने से टूटी पार्क की दीवारें

अंशू गुप्ता ने बताया कि पेड़ों को बेतरतीब तरीके से रात के समय काटा गया। ऐसे में जब भारी भरकम पेड़ नीचे गिरे तो पार्क की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति यह है कि बाउंड्रीवाल के पिलर और जालियां भी टूट गई हैं। ऐसे में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर हर्जाना पेड़ काटने वाले से वसूल किया जाना चाहिए।

छंटाई की अनुमति लेकर काट दिए पेड़

बता दें कि दानिश नगर में जिस पार्क में पेड़ों को काटा गया है, वह नगर निगम ने विकसित कराया था। ऐसे में यहां पेड़ों को काटने की अनुमति किसी व्यक्ति को नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा पार्क सार्वजनिक स्थल है। ऐसे में यहां पेड़ों की कटाई कराने की जरूरत होने पर कालोनी विकास समिति निगम में पेड़ों की छंटाई के लिए आवेदन कर सकती है लेकिन निगम ने यहां एक रहवासी को 68 पेड़ों की छंटाई की अनुमति जारी कर दी और इस व्यक्ति ने 29 पेड़ों को रातोंरात काट कर जला दिया।

यह भी पढ़ें- Bhopal Crime News: देर रात होटल में चल रही थी पार्टी, पुलिस ने दी दबिश, जाम से जाम टकराते मिले युवक-युवतियां

आनंद कुमार, सहायक आयुक्त, नगर निगम ने बताया कि दानिश नगर पार्क में लगे 68 पेड़ों की छंटाई की अनुमति नगर निगम ने जारी की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्क में 29 पेड़ों को काटा गया है। जबकि 10 पेड़ों को जड़ से ही काट दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.