Move to Jagran APP

मप्र के नीमच में दो समुदायों के बीच हुआ विवाद, पथराव व आगजनी के बाद धारा 144 लागू

Neemuch MP News मध्‍य प्रदेश के नीमच (Neemuch) में सोमवार रात दो समुदायों के बीच जमकर विवाद (Dispute between two communities) हुआ। पथराव और आगजनी के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोल छोड़ने पड़े।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 09:43 AM (IST)
मप्र के नीमच में दो समुदायों के बीच हुआ विवाद, पथराव व आगजनी के बाद धारा 144 लागू
नीमच में सोमवार की रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया।

नीमच, जेएनएन। पुराने कोर्ट क्षेत्र में सोमवार की रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दरगाह के पास जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव हो गया। वहां खड़ी एक बाइक में भी आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल यहां पहुंच गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। इसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए नीमच सिटी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार नीमच के पुराने दरबार इलाके में दरगाह है। सोमवार की शाम कुछ लोगों ने दरगाह के पास हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करनी चाही तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया है कि उस समय परामर्श के बाद मामला शांत हुआ था। रात करीब आठ बजे विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग जमा हो गए।

इसके बाद पथराव होने लगा। इसी बीच एक बाइक में भी आग लगा दी। एसपी सूरज वर्मा ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। लठिया भी चलायी गई। इस दौरान दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है। प्रशासन ने नीमच शहर में धारा 144 भी लगा दी है। पास के थाने से पुलिस बल बुला लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.