विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dindori News: मिशनरी स्कूल में छात्राओं का यौन शोषण, प्राचार्य गिरफ्तार; पादरी और नन फरार

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 05 Mar 2023 01:25 PM (IST)

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण का मामला सामने ...और पढ़ें

डिंडोरी में मिशनरी स्कूल के प्राचार्य को छात्राओं की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया
डिंडोरी में मिशनरी स्कूल के प्राचार्य को छात्राओं की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया

डिंडोरी, पीटीआई। MP Dindori News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में छात्राओं की शिकायत पर एक मिशनरी स्कूल के पादरी, नन, प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय प्रिंसिपल और 35 वर्षीय अतिथि शिक्षक पर शनिवार रात भारतीय दंड संहिता की धारा 354, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नन पर लड़कियों की पिटाई का आरोप

पुलिस अधीक्षक ने कहा, "स्कूल के केयरटेकर, जो एक 40 वर्षीय पादरी हैं, पर लड़कियों की शिकायतों को नजरअंदाज करने के लिए मामला दर्ज किया गया है, जबकि नन (35) पर लड़कियों की पिटाई का आरोप लगाया गया है। केवल प्रिंसिपल को अभी तक गिरफ्तार किया गया है।"

बाल संरक्षण विभाग के दौरे के बाद हुई कार्रवाई

संजय सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर जुनवानी में स्थित यह स्कूल रोमन कैथोलिक समुदाय की जबलपुर डायोकेसन एजुकेशन सोसाइटी (जेडीईएस) द्वारा चलाया जाता है। उन्होंने कहा, "एमपी बाल संरक्षण विभाग के सदस्यों और अधिकारियों द्वारा स्कूल का दौरा करने के बाद कार्रवाई की गई।"