खुजनेर पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुए दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा खुजनेर पहुंची, जहां भव्य स्वागत और पूजन हुआ। उन्होंने राम मंदिर ...और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा खुजनेर पहुंची

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के नौवें दिन बुधवार को रात्रि 7 बजे यात्रा मेडतावाल धर्मशाला खुजनेर पहुंची। जहां ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीप्रसाद नागर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद भजन संध्या और भंडारा आयोजित किया गया।
वहीं दिग्विजय सिंह का रात्रि विश्राम पूर्व आयुक्त राधेश्याम जुलानिया के यहां रहा।
वहीं गुरुवार को यात्रा के दसवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा का मेडतवाल धर्मशाला में प्रभु श्रीरामलला सरकार, पवित्र तीर्थों के जल से सुशोभित कलशों और पार्थिव शिवलिंग कि पूजन-अर्चन और तिरंगे को दी सलामी के बाद अगले पड़ाव के लिए यात्रा प्रारम्भ हुई। जिसका नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। नगर में जगह-जगह स्वागत के बीच पदयात्रियों का उत्साह देखने को मिला।
वहीं दिग्विजय सिंह बोले भगवान श्रीराम के नाम पर करोड़ों लोगों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ समर्पण किया। किसी ने अपनी मेहनत की कमाई दी, तो किसी ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दिया। बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की भी होती है। राम मंदिर के निर्माण के लिए देशभर से लोगों ने दान दिया। ऐसे में चंदा चोरी से इस देश के राम भक्ति कि आस्था पर ठेस पहुंचाई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, पूर्व विधायक बापूसिंह तंवर, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, खुजनेर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बद्री प्रसाद नागर, खुजनेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
नगरवासियों के स्वागत के बाद सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा चौड़ापुरा और लिम्बोदा की ओर रवाना हुई। पूजन-अर्चन के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रामेडतवाल धर्मशाला में पूजन-अर्चन के बाद सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पुराना बस स्टैंड पहुंची। यहां से यात्रा राजगढ़ चौराहा, राजगढ़ रोड और राजगढ़ बायपास होते हुए आगे बढ़ी।
इसके बाद यात्रा चौड़ापुरा और लिम्बोदा की ओर प्रस्थान कर गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कहीं पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का अभिनंदन किया गया, तो कहीं धार्मिक प्रतीक के रूप में हनुमानजी की गदा भेंट कर स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के नगर से गुजरने के दौरान लोगों में इसे देखने और इसमें शामिल होने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह हुए स्वागत ने यात्रा को स्थानीय स्तर पर विशेष चर्चा में ला दिया।
उज्जैन से अयोध्या तक 950 किलोमीटर की पदयात्रापूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यात्रा के उद्देश्य को लेकर कहा कि सत्य की स्थापना, सनातन के सम्मान और धार्मिक आस्था की पवित्रता की रक्षा के संकल्प के साथ शिवधाम उज्जैन से रामधाम अयोध्या तक यह पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा जन-जन के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने खुजनेर में मिले स्वागत और लोगों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा में प्रभु श्रीरामलला सरकार के रथ, पवित्र तीर्थों के जल से सुशोभित कलशों और पार्थिव शिवलिंग की उपस्थिति ने धार्मिक आस्था से जुड़े संदेश को प्रमुखता दी।
यात्रा के दौरान धार्मिक परंपराओं के पालन के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी देने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।यात्रा के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने अपने संबोधन मतदाता सूची की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।
