Move to Jagran APP

Congress President Election: दिग्विजय के पुत्र जयवर्धन बोले- पिता के अनुभव से मजबूत होगी कांग्रेस

Congress President Election दिग्विजय के पुत्र और कांग्रेस विधायक जयवर्धन ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और गांधी परिवार का मेरे पिता दिग्विजय पर विशेष स्नेह रहा है। यदि वह अध्यक्ष चुने जाते हैं तो निश्चित ही उनका अनुभव अनुशासन और नेतृत्व क्षमता कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar MishraPublished: Thu, 29 Sep 2022 10:11 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 10:11 PM (IST)
Congress President Election: दिग्विजय के पुत्र जयवर्धन बोले- पिता के अनुभव से मजबूत होगी कांग्रेस
दिग्विजय के पुत्र जयवर्धन बोले- पिता के अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से मजबूत होगी कांग्रेस

भोपाल, जेएनएन। Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की उम्मीदवारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस में उत्साह है। दिग्विजय सिंह के पुत्र और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Jayawardhan Singh) ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और गांधी परिवार का मेरे पिता दिग्विजय सिंह पर विशेष स्नेह रहा है। यही वजह है कि उन्होंने भी पूरा जीवन कांग्रेस (Congress) को समर्पित कर दिया। यदि वह अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो निश्चित ही उनका अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।

loksabha election banner

कहा-2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे

गुना (Guna) जिले की राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधायक जयवर्धन सिंह ने दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नई दुनिया से विशेष चर्चा में कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि पिता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। पूरा परिवार दिल्ली पहुंच रहा है। छोटे से कस्बे राघौगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि उसका बेटा (दिग्विजय सिंह) पहले मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहा है। जयवर्धन ने कहा कि 2017 में पिता ने नर्मदा बचाओ यात्रा निकाली थी, तो 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जिसके चेयरमैन भी वही हैं। इससे तस्वीर साफ है कि 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे।

भाई लक्ष्मण बोले-आठ अक्टूबर तक प्रतीक्षा करो

इधर, दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आठ अक्टूबर तक परिणाम की प्रतीक्षा करें। वैसे तो लक्ष्मण सिंह बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर संभलकर बोल रहे हैं।

दिग्विजय के प्रस्तावक बनेंगे प्रदेश के कई विधायक

मध्य प्रदेश के कई विधायक दिग्विजय सिंह के प्रस्तावक बनेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह को विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वह अभी 11 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। ये सभी विधायक प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि भी हैं। जयवर्धन सिंह और लक्ष्मण सिंह भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः हां ना के बीच आखिरकार दिग्‍व‍िजय की उम्‍मीदवारी पर मुहर, ऐसे बदलते गए समीकरण..?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.