Move to Jagran APP

Digvijay Singh in Gwalior: कृषि कानून वापसी पर दिग्विजय बोले, अभी भरोसा नहीं

Digvijay Singh in Gwalior दिग्विजय सिंह ने कृषि कानूनों की वापसी पर रविवार को ग्वालियर में कहा कि अभी कानून को वापस लेने पर कोई भरोसा नहीं है। भाजपा के कुछ लोग अब भी इस कानून को फिर से वापस लाने की बात कर रहे हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 08:29 PM (IST)
Digvijay Singh in Gwalior: कृषि कानून वापसी पर दिग्विजय बोले, अभी भरोसा नहीं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। फाइल फोटो

ग्वालियर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अभी लोगों को भरोसा नहीं है, क्योंकि भाजपा के कुछ लोग अब भी इसे वापस नहीं लेने की बात कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री देर आए, मगर दुरुस्त आए। उन्होंने यह सवाल भी किया कि अब आंदोलन के दौरान हुई करीब 700 किसानों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा। दिग्विजय सिंह का कहना था कि जब तक समर्थन मूल्य की अनिवार्यता कानून में नहीं लाई जाती है, तब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी।

loksabha election banner

रामेश्वर शर्मा को दिग्विजय ने दी चुनौती, बोले-तोड़ दें मेरे घुटने 

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे गांधीवादी हैं और जिसमें ताकत हो वह मेरे घुटने तोड़ दे। हिंसा का जवाब मैं अहिंसा से दूंगा। शनिवार को एक ट्वीट कर सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा और प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए उनके घर के सामने एक घंटे तक रामधुन करूंगा। उधर, हुजूर से विधायक रहे जितेंद्र कुमार डागा ने भी शर्मा को चुनौती दी कि उनमें ताकत है तो उनके घुटने तोड़ दें। डागा ने बयान जारी कर कहा कि वे रविवार को कलखेड़ा गांव जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक शर्मा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे कलखेड़ा गांव में बोल रहे हैं कि सरकारी जमीन को जो दानपत्र के जरिए बेचे, ऐसे कांग्रेसी गांव में आएं तो उनके घुटने तोड़ दो।

स्वागत करूंगा और रामायण भेंट करूंगा : शर्मा

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि रामधुन करने आ रहे नेता का स्वागत करेंगे और रामधुन में शामिल भी होंगे। वे दिग्विजय सिंह को रामायण भी भेंट करेंगे। शर्मा ने अपने बयान के बारे में कहा कि जो कांग्रेसी सरकारी जमीन को दानपत्र के हवाले से बेच देते हैं, उनके बारे में यह बयान दिया गया था।

रामधुन के बाद आपको सदबुद्घि आ ही जाएगी : कैलाश

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर कहा कि अपनी वृद्धावस्था का वे (दिग्विजय सिंह) सकारात्मक उपयोग कर रहे हैं। भगवान श्रीराम सबका भला करेंगे। एक अन्य ट्वीट में कहा कि एक घंटे की रामधुन के बाद आपको सद्बुद्धि आ ही जाएगी।

खुद ही टेक दिए घुटने

दिग्विजय समर्थक योगेन्द्र सिंह परिहार का भी एक ट्वीट सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि राजा साहब की ललकार का असर देखिए। कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने वालों ने खुद घुटने टेक दिए हैं। अब कह रहे हैं स्वागत करेंगे। शर्मा अपनी कड़वी जुबान को मीठा आहार खिलाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.