Move to Jagran APP

Video: दिग्विजय सिंह बोले, हिंदुओं और मुस्लिमों की जन्मदर 2028 तक हो जाएगी बराबर

Madhya Pradesh Politics दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 2028 तक हिंदुओं और मुस्लिमों की जन्मदर बराबर हो जाएगी। उनके मुताबिक मुस्लिमों की जन्मदर घट रही है। मुस्लिमों की जन्मदर में गिरावट हिंदुओं की तुलना में अधिक है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 04:24 PM (IST)
Video: दिग्विजय सिंह बोले, हिंदुओं और मुस्लिमों की जन्मदर 2028 तक हो जाएगी बराबर
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2028 तक हिंदुओं और मुस्लिमों की जन्मदर बराबर हो जाएगी। उनके मुताबिक, मुस्लिमों की जन्मदर घट रही है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की जन्मदर में गिरावट हिंदुओं की तुलना में अधिक है। सीहोर में किसान पदयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की जन्मदर 2.7 और हिंदुओं की 2.3 है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज खतरा बताकर हिंदुओं को गुमराह किया जा रहा है। ओवैसी मुस्लिमों को खतरा बताकर वोट हासिल करना चाहते हैं। दिग्विजय ने कहा कि ना तो हिंदुओं को खतरा है और ना ही मुस्लिमों को खतरा है।

loksabha election banner

जनता में भ्रम फैलाया जा रहाः दिग्विजय

इंटरनेट मीडिया पर कई ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है कि मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़ती जा रही है और हिंदुओं की घटती जा रही है, जिसकी वजह से 2030-2040 तक मुस्लिम बहुसंख्यक हो जाएंगे। उनके मुताबिक, मुस्लिमों की जन्मदर हिंदुओं से अधिक तेजी से गिर रही है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि इसी तरह हिंदुओं और मुस्लिमों की जन्मदर घटती जाएगी तो दोनों की जन्मदर 2028 तक स्थाई होकर भारत की जनसंख्या स्थिर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पुराने सनातन धर्म को ना तो कभी खतरा रहा है और ना ही कभी खतरा हो सकता है। उनके मुताबिक, भाजपा, संघ और उसके संगठन केवल हिंदुओं को डराकर अपना स्वार्थ पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि डराता वो है, जो खुद डरता है। हमारा सनातन धर्म कहता है कि डरो मत। मनीष जबलपुरे की आरटीआइ के जवाब में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के गृह मंत्रालय ने जवाब दिया है कि हिंदू धर्म खतरे में है को काल्पनिक बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी, शाह हिंदुओं को कब तक गुमराह करते रहोगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.