Move to Jagran APP

एक बार फिर विवादों में घिरे दिग्विजय सिंह, RSS को लेकर कह दी ये बात

कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर टिप्‍पणी कर विवादों में घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह ने संघ की तुलना दीमक से करते हुए कहा कि ये देश को खोखला करने वाली है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 02:54 PM (IST)
एक बार फिर विवादों में घिरे दिग्विजय सिंह,  RSS को लेकर कह दी ये बात
कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह

इंदौर, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की तुलना दीमक से कर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिग्विजय ने संघ पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि ये देश को दीमक की तरह खोखला कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके सामने इससे मुकाबला करने की चुनौती है।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने सोमवार को इंदौर में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ये बात कही। इंदौर में दिग्विजय ने पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। पत्रकारों से बात करते हुए हालांकि उन्‍होंने अपने इस बयान को महज एक तुलनात्‍मक उदाहरण के तौर पर बताया। तीन दिवसीय शिविर के अगले दो दिन वह प्रदेश व देश के कई कांग्रेसी नेता युवा कांग्रेसियों से इस बारे में चर्चा करेंगे। बता दें कि कांग्रेस इंदौर में प्रथम बार इस प्रकार के कैंप का आयोजन किया गया है।

दस से अधिक पदाधिकारियों का इस्तीफा

इंदौर के 10 से अधिक युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारिणी के खिलाफ सोमवार को इस्तीफे की घोषणा की। इस्तीफा देने वाले सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी हैं। उनका आरोप है कि जब संगठन ने उन्हें चुनाव के जरिए पद दिए हैं तो नामांकन के जरिए पदाधिकारियों की नियुक्ति करना गलत है। प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं से भी इस बारे में शिकायत की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.