गरबा में भेष बदल कर घूम रहे कालनेमि, हिंदू युवतियां बचकर रहें : पं. धीरेन्द्र शास्त्री
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा आयोजनों में हिंदू युवतियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, कहा कि भेष ...और पढ़ें

सनातन रथ यात्रा लेकर गढ़ाकोटा पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
HighLights
धीरेंद्र शास्त्री ने गरबा में हिंदू युवतियों को सतर्क रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि गरबा में भेष बदलकर कालनेमि घूम रहे हैं।
रथयात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदू एकता।
डिजिटल डेस्क, सागर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा आयोजनों में हिंदू युवतियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गरबा में भेष बदलकर कालनेमि घूम रहे हैं, जिनसे हिंदू युवतियों को बचकर रहना चाहिए। मंगलवार रात करीब नौ बजे सनातन हिंदू रथयात्रा के सिलसिले में सागर जिले के गढ़ाकोटा पहुंचे शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि 'रामनीतिक' यात्रा है।
उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा करना और हिंदुओं को एकजुट करना है। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान में गरबा आयोजनों को लेकर युवतियों से सतर्क रहने की अपील प्रमुख रही।
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए रथयात्रा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रथयात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका किसी राजनीतिक एजेंडे से संबंध नहीं है। उनके अनुसार, यात्रा के जरिए सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गढ़ाकोटा पहुंचने के बाद शास्त्री के रात करीब 12 बजे सागर पहुंचने की जानकारी दी गई।
खबर अपडेट की जा रही है...
