विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक दिन व्रत, 364 दिन ताने'; धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया 'खसम पूजन-दिवस'

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:47 PM (IST)

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' बताया। उन्होंने कहा कि पत्नियां एक ...और पढ़ें

धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' कहा

धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' कहा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। करैरा में चल रही कथा के दौरान उन्होंने करवा चौथ को लेकर ऐसा बयान दिया जो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। एक श्रद्धालु ने उनसे करवा चौथ व्रत के महत्व को लेकर सवाल पूछा था।

पं. शास्त्री ने करवा चौथ का नया नाम ‘खसम पूजन दिवस’ बताया और कहा कि पत्नियां पति की लंबी उम्र के लिए एक दिन पूरे नियम, श्रद्धा से व्रत रखती हैं लेकिन बाकी 364 दिन पतियों को ताने मारती हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बाकी दिनों में कहा जाता है कि कहां से मिल गए, किस मुहूर्त में शादी हुई थी, इससे अच्छा तो हम कुंवारे ही मर जाते।

उन्होंने गंभीर बात भी जोड़ी और कहा कि करवा चौथ पर जिस साधना और समर्पण से पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की जाती है, वही भावना, प्यार और सम्मान पूरे साल पति-पत्नी के रिश्ते में बना रहना चाहिए, तभी व्रत सार्थक होगा। पश्चिमी संस्कृति के दौर में भारतीय परंपराओं को बनाए रखना जरूरी है।