Move to Jagran APP

Defamation Case: मप्र के सीएम शिवराज की पत्नी के मानहानि केस में कांग्रेस नेता अजय सिंह को सजा और जुर्माना, जानें-क्या है मामला

Defamation Case मप्र के कांग्रेस नेता अजय सिंह पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करने को लेकर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही अदालत उठने तक खड़े रहने की सजा सुनाई गई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 01 May 2022 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 May 2022 04:25 PM (IST)
Defamation Case: मप्र के सीएम शिवराज की पत्नी के मानहानि केस में कांग्रेस नेता अजय सिंह को सजा और जुर्माना, जानें-क्या है मामला
सीएम शिवराज की पत्नी के मानहानि केस में कांग्रेस नेता अजय सिंह को सजा और जुर्माना। फाइल फोटो

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता अजय सिंह पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करने को लेकर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही अदालत उठने तक खड़े रहने की सजा सुनाई गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा में अजय सिंह ने जनसभाओं में शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं। साधना सिंह को व्यापम मामले में भ्रष्टाचार में लिप्त बताया था, जबकि शिवराज सिंह चौहान को रेत माफिया की संज्ञा दी थी। चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ भोपाल की जिला अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट विधान माहेश्वरी ने फैसला सुनाया। इसके तहत अजय सिंह पर 10 हजार रुपये का जुर्माना व अदालत उठने तक खड़े रहने की सजा दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान चौहान और साधना सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपेश जोशी ने पैरवी की।

loksabha election banner

शिवराज लोगों को गुमराह करने की कला में माहिर हैं : कमल नाथ

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज नई घोषणाएं करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वे अच्छे कलाकार हैं। लोगों को गुमराह करने की कला में माहिर हैं। 20 हजार में से कितनी घोषणाएं पूरी हुई, प्रदेश जानता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कही। वे शनिवार को रवींद्र भवन में आयोजित सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिबा फुले और डा. भीमराव आंबेडकर के संयुक्त जन्म दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। आयोजन दलित विश्व समाज संगठन, संविधान बचाओ मंच एवं प्रांतीय कुशवाहा समाज ने आयोजित किया था। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरण यादव, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, जयवर्धन सिंह, प्रभुसिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव, बैजनाथ कुशवाहा, सुनील बोरसे ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.