ठंड ने तोड़े इस बार रिकार्ड
कान्हा (मंडला) में तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीजन में पहली बार किसी जिले में इतना पारा गिरा। महाकोशल के कई जिलों में भी तापमान दो डिग्री तक कम हुआ।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 20 Dec 2016 04:50 AM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2016 04:59 AM (IST)
भोपाल। सोमवार को कान्हा (मंडला) में तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीजन में पहली बार किसी जिले में इतना पारा गिरा। महाकोशल के कई जिलों में भी तापमान दो डिग्री तक कम हुआ। हालांकि भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हुई। यह 9.2 डिग्री पर टिका रहा। दिन का तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 25.3 डिग्री हो गया।
कोहरे-ठंड से जनजीवन बेहाल, 25 ट्रेनें देर से, पांच के समय में बदलाव
दिन में चढ़ा पारा, क्रिसमस के बाद शीतलहर के आसारराजधानी में 25 दिसंबर (क्रिसमस) से लेकर 31 दिसंबर तक शीतलहर चलने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से चार- पांच दिन बाद मौसम बदल सकता है। इससे पहले 24 दिसंबर तक दिन और रात के तापमान में थोड़ा इजाफा होने का अनुमान है।
हिमाचल में बढ़ी शीतलहर, केलंग में माइनस पहुंचा तापमान
सामान्य से 2 डिग्री कमसोमवार को दिन के तापमान में 1.3 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन में पारा अधिकतम 25.3 डिग्री पर पहुंचा। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। रविवार को तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह सोमवार को भी 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। उत्तरी हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। सोमवार सुबह आर्द्रता 80 रही, जो सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा है।
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, ट्रेन और उड़ान सेवा बुरी तरह प्रभावित
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें