Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात CM मोहन यादव ने 26 IAS अधिकारियों के किए तबादले; नीरज मंडलोई को ऊर्जा, संजय शुक्ला को नगरीय विकास का जिम्मा

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 05:13 AM (IST)

    MP IAS officers transferred मोहन यादव सरकार ने 26 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सीएम ने अपने दोनों प्रमुख सचिवों को मुख्यमंत्री कार्यालय से मुक्त करते हुए पूर्ण रूप से विभागीय जिम्मेदारी दे दी हैं। अब संजय कुमार शुक्ला नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी और विमानन विभाग भी रहेगा।

    Hero Image
    MP IAS officers transferred मोहन यादव का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

    जेएनएन, भोपाल। MP IAS officers transferred सीएम मोहन यादव ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 26 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सीएम ने अपने दोनों प्रमुख सचिवों को मुख्यमंत्री कार्यालय से मुक्त करते हुए पूर्ण रूप से विभागीय जिम्मेदारी दे दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय कुमार शुक्ला को मिले कई विभाग

    अब संजय कुमार शुक्ला नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी और विमानन विभाग रहेगा। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है। वहीं, राघवेंद्र कुमार सिंह औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के साथ-साथ अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के भी प्रमुख सचिव होंगे।

    आनंद विभाग का उनके पास अतिरिक्त दायित्व रहेगा। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग के साथ मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    पहले ही जताई जा रही थी परिवर्तन की संभावनाएं 

    अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने के बाद से ही मंत्रालय स्तर पर बड़े परिवर्तन की संभावनाएं जताई जा रही थी। झारखंड से चुनाव प्रचार कर लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने तबादला सूची को अंतिम रूप दिया। तब अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा वहां मौजूद थे। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई प्रमुख सचिव नहीं रह गया है। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव से ऊर्जा विभाग वापस ले लिया गया है। वे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के साथ साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।

    प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव अब श्रम के साथ-साथ खनिज साधन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग भी देखेंगे। खनिज निगम के प्रबंध संचालक और खानिकर्म भी रहेंगे। राजस्व मंडल से वापसी के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह गुलशन बामरा को जनजातीय कार्य विभाग का दायित्व दिया गया है। प्रमुख सचिव ई रमेश कुमार के पास अब केवल अनुसूचित जाति कल्याण विभाग रहेगा। 

    नवनीत मोहन कोठारी को नया जिम्मा

    उधर, सचिव स्तर के अधिकारियों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव डा. नवनीत मोहन कोठारी को पर्यावरण विभाग का जिम्मा दिया है। वे आयुक्त पर्यावरण तथा महानिदेशक एप्को भी होंगे। आयुक्त शहडोल श्रीमन शुक्ल को आयुक्त आदिवासी विकास, सदस्य राजस्व मंडल मदन विभीषण नागरगोजे को आयुक्त हस्तशिल्प एवं हाथकरघा, सचिव चिकित्सा शिक्षा सुरभि गुप्ता को आयुक्त शहडोल, प्रबंध संचालक राज्य कृषि उद्योग विकास निगम दिलीप कुमार को आयुक्त उद्योग के साथ प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास को अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, अपर सचिव श्रम प्रिति मैथिल को आयुक्त उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के साथ संचालक उद्यानकी, आयुक्त हाउसिंग बोर्ड मनीष सिंह को अपर सचिव परिवहन के साथ प्रबंध संचालक सड़क परिवहन निगम तथा इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है।

    ये विभाग बांटे गए

    खनिज निगम के प्रबंध संचालक अनुराग चौधरी को अपर सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के प्रबंध संचालक मोहित बुंदस को आयुक्त रेशम के साथ अपर सचिव वन, संचालक पंचायत राज मनोज पुष्प को पंजीयक सहकारी संस्थाएं, परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट गौतम सिंह को अपर सचिव राजस्व, अपर सचिव सामान्य प्रशासन गिरीश शर्मा को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, प्रबंध संचालक पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कारपोरेशन डा.पंकज जैन को प्रबंध संचालक भवन विकास निगम, प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम निधि निवेदिता को प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ, उप सचिव पिछड़ा वर्ग एवं संख्या कल्याण कुमार पुरुषोत्तम को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड, अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र उमा महेश्वरी आर को आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी डा. सलोनी सिडाना को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और उपसचिव राजस्व विभाग शुचिस्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।

    राजेश राजाराम को लोक सेवा प्रबंधन का भी प्रभार

    उधर सरकार ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर राजेश राजाराम को लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसी तरह प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को महिला एवं बाल विकास, आयुक्त महिला एवं बाल विकास सुफिया फारूकी वली को प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम और संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता को कार्यपालक निदेशक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner