Move to Jagran APP

भारतीय महिला हॉकी टीम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया भोज, कहा-बेटियों, तुम्‍हारी आंखों में आंसू देखे...

टोक्यो ओलम्पिक में बढ़िया प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने वाली भारत की महिला हॉकी टीम के सम्मान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तरफ से दोपहर भोज दिया गया। ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 06:38 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी टीम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया भोज, कहा-बेटियों, तुम्‍हारी आंखों में आंसू देखे...
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने बहादुरी के साथ खेल का प्रदर्शन किया।

भोपाल, जेएनएन। टोक्यो ओलम्पिक में बढ़िया प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने वाली भारत की महिला हॉकी टीम के सम्मान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तरफ से दोपहर भोज दिया गया। इस मौके पर

loksabha election banner

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। हॉकी के लिए हम मध्यप्रदेश में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाएंगे। हॉकी को हम छोड़ नहीं सकते। खेलों में हम लगातार आगे बढ़ें।

उन्‍होंने कहा मेरी बेटियों जिस पल तुम्हारी आंखों में आंसू देखे उसी दिन तय कर लिया था कि भोपाल बुलाकर तुम्हारा सम्मान करूंगा। यह जज्बे और जुनून का स्वागत है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये बेटियां आगे भी लगातार खेलते हुए नया इतिहास रचेंगी और भारत को बहुत आगे ले जाएंगी। सीएम ने कहा मैंने अपने गांव में बचपन से ही माता-पिता को बेटा और बेटी में भेद करते हुए देखा है। यह देखकर मुझे तकलीफ होती थी और मैं लगातार यह सोचता था कि हे भगवान वह दिन कब आएगा, जब बेटा और बेटी बराबर माने जाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय महिला टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। भारतीय टीम के कोच तुषार खाण्डेकर को भी स्मृति चिन्ह मिला। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एफ.आई.एच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग गुलशन बामरा, संचालक खेल रवि गुप्ता, संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम में सुश्री रानी रामपाल कप्तान, सविता उप कप्तान, दीप ग्रस एक्का उप कप्तान, वंदना कटारिया, पी. सुशीला चानू, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, मोनिका, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, ई. रजनी, नवनीत कौर, नेहा, लालरेमसियामी, रीना खोखर, उदिता, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और निशा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में वंदना कटारिया और ई. रजनी मध्यप्रदेश राज्य महिला अकादमी के एसोसिएट मेम्बर रही हैं। इन दोनों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है। रीना खोखर, मोनिका और पी. सुशीला चानू मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ले चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.