Move to Jagran APP

MP Road Accident: शहडोल से बनारस जा रही बस पलटी, एक की मौत 10 घायल

MP Road Accident Newsशहडोल से बनारस जा रही नफीस ट्रेवेल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि दस लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 04 Mar 2022 01:51 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2022 01:56 PM (IST)
MP Road Accident: शहडोल से बनारस जा रही बस पलटी, एक की मौत 10 घायल
नफीस ट्रेवल्स की बस गुरुवार देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई,

शहडोल, जेएनएन। शहडोल से बनारस जा रही नफीस ट्रेवल्स की बस गुरुवार देर रात जिले के गोहपरू थाना क्षेत्र में स्थित नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक यात्री की मौत हो गयी और दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे में आठ अन्य यात्री भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जयसिंहनगर में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार नफीस ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP18P0424अनियंत्रित होकर पलट गई। अचानक मोड़ आने के कारण चालक बस को संभाल नहीं पाया, जिससे यह हादसा हुआ।

loksabha election banner

बस में सवार देवलौंद से सटे गांव तंगहर निवासी अजय सिंह गोंड की मौत हो गई है। वही अन्य यात्रियों में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सरवानी निवासी शेर सिंह राजपूत, रूपेश कुमार सोनी, कुसुम सोनी, ज्ञानेंद्र केवट, सीधी जिले के राम आश्रय प्रसाद मिश्रा, अनूपपुर जिले के ब्रजेंद्र सिंह सेंगर, मोनू गुप्ता, बादशाह सिंह गोंड शामिल हैं। जैतपुर के ब्रज मोहन सिह गहरवार, घायल हो गए ,जिन्हें उपचार के लिए जयसिहंनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही गोहपरू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाने तक पुलिस ने उनकी मदद की। गो पारू पुलिस ने बताया कि बस तेज गति से जा रही थी जिससे यह हादसा हुआ। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 10 को गंभीर चोटें आईं और एक की मौत हो गई। अधिकांश यात्रियों को मामूली खरोंच आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.