विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewa Accident: रीवा से सिंगरौली जा रही बस और ट्रक की टक्कर, हादसे में 80 से ज्यादा यात्री घायल

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sat, 12 Aug 2023 08:13 AM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2023 08:21 AM (IST)

रीवा से सिंगरौली जा रही बस NH 39 बढौरा में हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और बस ...और पढ़ें

रीवा से सिंगरौली जा रही बस और ट्रक की टक्कर, हादसे में 80 से ज्यादा यात्री घायल
रीवा से सिंगरौली जा रही बस और ट्रक की टक्कर, हादसे में 80 से ज्यादा यात्री घायल

रीवा (मध्य प्रदेश), ऑनलाइन डेस्क। रीवा से सिंगरौली जा रही बस NH 39 बढौरा में हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। बता दें कि बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे और उनकी हालत गंभीर है। 

ये बस गौतम ट्रैवल्स कंपनी की है। घटना के बाद सभी घायलों को सीधी जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहां उनका इलाज होगा। अब तक 30 से अधिक घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। अन्य सभी घायलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ये घटना NH 39 रीवा सीधी मुख्य मार्ग के बढौरा पर हुई है। 

नोट- खबर अपडेट की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।