विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bindass Kavya: महाराष्ट्र से गायब लखनऊ की रहने वाली YouTuber काव्या इस हालत में मिली, नाराजगी में छोड़ा था घर

By Shivam YadavEdited By:
Published: Sun, 11 Sep 2022 06:25 PM (IST)

काव्या के यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाखों की संख्या में फालोवर हैं। फेमस चेहरा होने के ...और पढ़ें

फेमस YouTuber Bindass Kavya. फोटो- सोशल मीडिया।
फेमस YouTuber Bindass Kavya. फोटो- सोशल मीडिया।

भोपाल, जेएनएन। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से लापता हुई फेमस YouTuber Bindass Kavya मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में मिली है। काव्या के लापता होने पर उनके माता-पिता के हाथ-पांव फूले हुए थे। अनहोनी की आशंका के चलते काव्या के माता-पिता ने उसके ही यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर उसके गायब होने की सूचना दी थी, जिसमें वे काफी डरे हुए दिखाई पड़ रहे थे। इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस को भी काव्या के लापता होने की सूचना दी थी।

काव्या एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। उनके यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाखों की संख्या में फालोवर हैं। फेमस चेहरा होने के चलते काव्या के गायब होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली, जिसके बाद पुलिस ने मामला हाई प्रोफाइल मानते हुए इसमें तत्परता दिखाई।

इटारसी से सही सलामत बरामद हुई काव्या

इटारसी में रेलवे पुलिस ने काव्या को एक ट्रेन से सही सलामत बरामद किया। दरअसल, रेलवे पुलिस को काव्या के गायब होने की सूचना कंट्रोल रूम से मिली थी। इस सूचना के बाद इटारसी रेलवे पुलिस भी सतर्क हो चुकी थी। इटारसी रेलवे पुलिस ने ट्रेन के यहां पहुंचने पर उसमें सवार काव्या को उतार लिया।

नाराज होकर घर से निकल गई थी काव्या

पुलिस ने इसकी सूचना काव्या के परिजनों को दी। शनिवार देर रात काव्या के स्वजन उसे लेने के लिए इटारसी पहुंचे और उसे लेकर वापस रवाना हो गए। जीआरपी ने बताया कि काव्या किसी बात पर नाराज होकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित घर से लापता हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है परिवार

बता दें कि काव्‍या अपने परिवार के साथ औरंगाबाद में रहती हैं। काव्या का परिवार मूलत: उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। काव्‍या घर से निकलकर लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थी, इसकी सूचना पर इटारसी स्‍टेशन पर उसे उतार लिया गया। 

यूट्यूब पर हैं 43 लाख सब्सक्राइबर

गौरतलब है कि काव्या एक मशहूर यूट्यूबर है। यूट्यूब चैनल पर उसके 43 लाख सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पर भी उसकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। काव्या के पेज और चैनल पर उसकी मां अनु यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर उसके बारे में जानकारी देने की गुहार लगाई थी।