भोपाल: सुसाइड का ड्रामा कर छात्रा को कमरे पर बुलाया, रेप कर बनाया वीडियो; आरोपी आकिब गिरफ्तार
मोहम्मद आकिब नामक युवक अशोका गार्डन क्षेत्र में रहता है। वह डेटा इंजीनियर है। एक साल पहले शादी समारोह के ...और पढ़ें

युवक ने पहले खुदकुशी का नाटक रचा और फिर मदद करने पहुंची छात्रा का दुष्कर्म किया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अशोका गार्डन इलाके में एक डेटा इंजीनियर ने दोस्ती और भावनाओं को कलंकित करते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। बातचीत बंद करने से बौखलाए इस पढ़े-लिखे युवक ने पहले खुदकुशी का नाटक रचा और फिर मदद करने पहुंची छात्रा का दुष्कर्म किया।
आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और लंबे समय तक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत पर अशोका गार्डन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शादी समारोह में हुई थी जान-पहचान
मोहम्मद आकिब नामक युवक अशोका गार्डन क्षेत्र में रहता है। वह डेटा इंजीनियर है। एक साल पहले शादी समारोह के दौरान उसकी जान-पहचान एक 23 साल की युवती से हुई थी। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। दोनों के बीच दोस्ती हुई। मोहम्मद आकिब लगातार उसको प्रपोज करने लगा। छात्रा ने परेशान होकर बातचीत बंद कर दी।
आकिब लगातार उससे बातचीत का प्रयास करता रहा, लेकिन युवती ने संपर्क तोड़ दिया। अगस्त 2025 में आकिब ने युवती को फोन और मैसेज के माध्यम से खुदकुशी करने की धमकी तक दे डाली। उसने गले में फंदे लगी फोटो भेजी, तो युवती तुरंत उसके घर समझाने के लिए पहुंची।
आकिब ने इसी बात का फायदा उठाकर जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए। वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। आरोपी इन्हीं के जरिए पीड़िता को धमकाकर शोषण करता रहा।
यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर रेप करने वाले गोवा के व्यक्ति को 10 साल की सजा, पीड़िता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी गवाही
