Bhopal crime News: पत्नी रूठकर रिश्तेदार के यहां गई, पति ने अपने ही बेटे को चाकू मार खुद लगाई फांसी
Bhopal crime News मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दंपत्ति न्यू मून कालोनी का रहने वाला है।
भोपाल, जागरण डेस्क। एक दंपत्ति के बीच मामूली विवाद हुआ और पत्नी घर छोड़कर चली गई। पति ने मनाने के लिए पत्नि को कई बार फोन किया और घर लौट आने के लिए खुब गुहार लगाई। पत्नी ने जब बात नहीं मानी तो पति ने उसे धमकाया और आत्महत्या करने की बात की। फिर भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने कहा कि वो और उसका बच्चा आत्महत्या कर लेगा। जब पत्नी ने कहा कि कुछ भी कर लो वापस नहीं आउंगी तब उसने अपने पांच साल के बेटे पर चाकू से हमला कर दिया और खुद भी फांसी लगा ली। बच्चा किसी तरह अपने पिता के चंगुल से छुटकारा पाकर घर से भाग निकला।
युवक की हुई मौत
मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दंपत्ति न्यू मून कालोनी का रहने वाला है। 25 वर्षीय वीरु राज मिस्त्री का काम करता था और 6 साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। दंपत्ति का एक पांच साल का बेटा संदीप है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला की चार दिन पहले दंपत्ति के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण युवक की पत्नी अपने बच्चे और पति को छोड़कर रिश्तेदार के घर चली गई थी।
Year Ender 2022: हैदराबाद के आसपास इन जगहों पर दोस्तों के साथ कर सकते हैं क्रिसमस सेलिब्रेट
पति आ गया था तनाव में
पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से वीरू तनाव में आ गया था और बेटे के कारण वह काम पर भी नहीं जा पा रहा था। 5 दिसंबर को वीरू ने अपनी पत्नी को फोन पर मनाने की कोशिश की थी लेकिन जब पत्नी नहीं मानी तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। जब पत्नी आने के लिए नहीं मानी तो पति ने पहले चाकू से अपने बेटे की गर्दन और पीठ पर वार किया फिर खुद फांसी लगा ली।
मासूम किसी तरह अपने पिता से खुद को बचाकर घर से बाहर भागा। बच्चे को खून से लथपथ देख आसपास के लोग सन्न रह गए और हड़बड़ी का महौल बन गया। उसके बाद तुरंत पड़ोसी पांच साल के संदीप को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। साथ ही कुछ लोग संदीप के पिता वीरू के कमरे में पहुंचे, तो वह फांसी लगा चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर ने कहा है कि संदीप की हालत अब खतरे से बाहर है।