विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालाघाट चावल घोटाला मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, BJP जिलाध्यक्ष का भाई भोपाल से गिरफ्तार

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:59 PM (IST)

मध्य प्रदेश के बालाघाट चावल घोटाले में एसआईटी ने पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई राजकुमार कावरे को भोपाल ...और पढ़ें

एसआईटी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई राजकुमार कावरे को भोपाल से दबोचा (फाइल फोटो)

एसआईटी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई राजकुमार कावरे को भोपाल से दबोचा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राजकुमार कावरे की भोपाल से गिरफ्तारी, चावल घोटाले में 20वीं अरेस्ट।

  2. पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई हैं राजकुमार कावरे।

  3. सरकारी चावल निजी मिलों में खपाने का आरोप, एसआईटी की कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के चावल घोटाले में एसआइटी ने रविवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के बड़े भाई राजकुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। इस चावल घोटाले में यह 20 वीं गिरफ्तारी है।

दरअसल, चार जून को उजागर हुए सरकारी चावल को एफसीआइ के गोदाम से छिंदवाड़ा स्थित प्लांट पर पहुंचाने के बजाय निजी राइस मिलों में खपा दिया गया। इस घोटाले की कड़ियां पूर्व मंत्री के भाई राजकुमार की टेकाड़ी स्थित हर्ष राइस मिल से भी जुड़ी पाई गईं।

बता दें कि एसआइटी तकनीकी साक्ष्यों, वित्तीय लेनदेन और बयानों के आधार पर राजकुमार कावरे के बिजनेस पार्टनर विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और पूर्व मंत्री के भतीजे अविनाश कावरे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपित फिलहाल बालाघाट जेल में हैं।

राजकुमार कावरे की गिरफ्तारी न होने से पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। विपक्ष लगातार पुलिस पर सवाल खड़े कर रहा था। एसआइटी को भोपाल के गोंविदपुरा थाना क्षेत्र से राजकुमार की लोकेशन प्राप्त हुई थी।

इसके बाद रविवार को रचना टावर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बालाघाट पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।