विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामलला के दर्शन को तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से भेजेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस दिन से शुरू होगी अयोध्या धाम की यात्रा?

Published: Sun, 07 Jan 2024 10:49 PM (IST)

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मध्य प्रदेश सरकार फ्लाइट से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजेगी। एक फरवरी से ...और पढ़ें

रामलला के दर्शन को तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से भेजेगी मध्य प्रदेश सरकार। फाइल फोटो।
रामलला के दर्शन को तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से भेजेगी मध्य प्रदेश सरकार। फाइल फोटो।

HighLights

  1. एक फरवरी से लोकसभा चुनाव की घोषणा तक कराई जाएगी अयोध्या धाम की यात्रा
  2. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले भेजे जाएंगे

राज्य ब्यूरो, भोपाल। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मध्य प्रदेश सरकार फ्लाइट से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजेगी। एक फरवरी से यह क्रम प्रारंभ होगा और लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रहेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत व्यवस्था की गई है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का चयन कर भेजा जाएगा।

धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने शुरू की तैयारी

प्रदेश के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। विमान सेवा का संचालन करने वाली संस्थाओं से पूर्व में ही अनुबंध किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः PM Modi हुए 'मेरे घर राम आए हैं...' भजन के मुरीद हुए , शेयर किया गाने का लिंक; जुबिन नौटियाल को लेकर कही ये बात

विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा ने बताया कि एक फरवरी से मार्च तक यात्रियों को अयोध्या भेजा जाएगा। इसके लिए तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रियों का चयन अलग-अलग जिलों से किया जाएगा। वहीं, रेलवे की ओर से प्रदेश के लिए 19 ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जो प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से यात्रियों को अयोध्या ले जाएंगी।

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: 'भगवान राम का ये भजन भावविभोर करने वाला', PM मोदी ने फिर शेयर किया गाना; क्या आपने सुना?