Move to Jagran APP

Winter Diet Tips: ठंड के मौसम में नानवेज से करें परहेज, नहीं तो बढ़ जाएगा मोटापा

Winter Diet Tips मौसम के साथ आहार में बदलाव बेहद जरूरी हो जाता है। ठंड के मौसम में हेल्‍थी फूड खाने की सलाह दी जाती है क्‍योंकि इस समय हमारी इम्‍युनिटी कमजोर हो जाती है जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।

By Jagran NewsEdited By: Babita KashyapPublished: Mon, 28 Nov 2022 10:17 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 10:17 AM (IST)
Winter Diet Tips: ठंड के मौसम में नानवेज से करें परहेज, नहीं तो बढ़ जाएगा मोटापा
Winter Diet Tips: ठंड के मौसम में उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी होती है।

ग्‍वालियर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Winter Diet Tips: सर्दी आ गई है और अगर आप सर्दियों में बीमारियों से बचना चाहते हैं तो अपने खान-पान में बदलाव करें। इससे आप न सिर्फ बीमारियों से दूर रहेंगे, बल्कि तरोताजा भी महसूस करेंगे।

loksabha election banner

सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्‍यान रखें। सर्दी के मौसम में सेहत में कई उतार-चढ़ाव आते हैं जिसकी शुरुआत गुलाबी सर्दी से होती है। जिससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना रहता है।

पौष्टिक आहार की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्द मौसम भी रोगाणुओं के विकास के लिए अनुकूल होता है। इसके अलावा तापमान में गिरावट से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसी वजह से स्वस्थ और पौष्टिक आहार की सलाह देते हैं।

सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए सही खान-पान का चुनाव करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में, जिन्हें ठंड के मौसम में नहीं खाना चाहिए।

ठंडी प्रकृति की चीजों से करें परहेज

डाइटीशियन्स के मुताबिक ठंड के मौसम में उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी होती है। इनमें नारियल पानी, छाछ व दही शामिल हैं। सर्दी के मौसम में इन चीजों का सेवन करने से गले में खराश हो सकती है, वहीं जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उन्हें कई मौसमी बीमारियों का खतरा हो सकता है।

इसलिए ठंड में गर्म प्रभाव वाली चीजें ही खाएं। उदाहरण के लिए भोजन के साथ गुड़, टमाटर का रस और अन्य मौसमी सब्जियों आदि का प्रयोग करें।

नानवेज और प्रोसेस्ड फूड

सर्दी के मौसम में मांस जैसे खाद्य पदार्थों से भी बचना चाहिए। विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर इन्हें पचाने में शरीक को अधिक समय लगत है। जिससे शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं और मोटापा बढ़ सकता है। इसके अलावा ठंड के मौसम में प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

मुंबई 26/11 आतंकी घटना में मार्कोस कमांडो हिम्‍मत राव ने बचायी थी 175 लोगों की जान

Vivah Panchami 2022: राम-जानकी विवाह आज, सुबह अभिषेक के बाद होंगे बधाई गीत; शाम को फेरे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.