विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: रामलीला में रावण का किरदार निभा रहा था कलाकार, हार्ट अटैक से हुई मौत

Published: Mon, 12 Feb 2024 04:25 PM (IST)

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ...और पढ़ें

रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत। फाइल फोटो।
रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत। फाइल फोटो।

जागरण न्यूज नेटवर्क, टीकमगढ़। देश में हार्ट अटैक का मामला अब आम हो गया है। हार्ट अटैक की खबरें आए दिन सुनने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से आया है, जहां रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह मामला दिगौड़ा थाना इलाके के बछोंड चैनपुरा गांव का है।

सीने में हुआ था दर्द

बछोंड चैनपुरा गांव में पिछले कुछ दिनों से रामलीला आयोजन किया जा रहा है। वहीं, इसके समापन के दिन रावण का किरदार निभा रहा युवक अपने कपड़े बदल रहा था, तभी उसके सीने में दर्द हुआ और गिर गया, जिसके बाद साथी कलाकार ने उसे तुरंत अस्पताल ले गया। हालांकि, अस्पताल जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।