Move to Jagran APP

MP CM Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान के नाम एक और रिकार्ड, भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने

MP CM Shivraj Singh Chouhan मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल का मुख्यमंत्री होने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को 15 साल 11 दिन पूरे कर लिए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 17 Mar 2022 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 18 Mar 2022 07:16 AM (IST)
MP CM Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान के नाम एक और रिकार्ड, भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने
शिवराज सिंह चौहान के नाम एक और रिकार्ड, भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने। फाइल फोटो

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल का मुख्यमंत्री होने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को 15 साल 11 दिन पूरे कर लिए। शिवराज सिंह ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डा. रमन सिंह का 15 साल 10 दिन मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड तोड़ा है। शिवराज सिंह चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता भी हैं। वर्तमान मुख्यमंत्रियों में देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड ओडिशा के नवीन पटनायक, बिहार के नीतीश कुमार और नगालैंड के एन. रियो के नाम है। ये सभी गैर भाजपा के हैं। चौथे नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम आता है।

loksabha election banner

भाजपा के लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान का कार्यकाल (15 वर्ष 11 दिन)

-29 नवंबर, 2005 से 11 दिसंबर 2008 (करीब तीन साल)

-12 दिसंबर 2008 से नौ दिसंबर 2013 (करीब पांच साल)

-14 दिसंबर 2013 से 12 दिसंबर 2018 (करीब पांच साल) 23 मार्च 2020 से निरंतर .. (करीब दो साल)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में डा. रमन सिंह का कार्यकाल (15 वर्ष 10 दिन)

-सात दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008

-12 दिसंबर 2008 से 11 दिसंबर 2013

-12 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल (करीब साढ़े 12 साल)

-सात अक्टूबर 2001 से 21 दिसंबर 2002

-22 दिसंबर 2002 से 24 दिसंबर 2007

-25 दिसंबर 2007 से 26 दिसंबर 2012

-26 दिसंबर 2012 से 21 मई 2014

राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे का कार्यकाल (करीब 10 वर्ष)

-आठ दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008

-12 दिसंबर 2013 से 16 दिसंबर 2018

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रेम कुमार धूमल का कार्यकाल (करीब 10 वर्ष)

-24 मार्च 1998 से छह मार्च 2003

30 दिसंबर 2007 से 24 दिसंबर 2012


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.