विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

Published: Fri, 02 Oct 2026 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2026 04:09 PM (IST)

इंदौर के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बेरुघाट में गुरुवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक ने ...और पढ़ें

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौ

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौ

HighLights

  1. इंदौर के पास आगरा-मुंबई हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।

  2. बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, तीन की मौत।

  3. हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर इंदौर के पास बेरुघाट में गुरुवार रात भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

मानपुर से धामनोद की ओर जा रहा एक ट्रक बेकाबू हो गया और बैलेंस खोते हुए दूसरे लेन में जाकर दो ट्रकों से टकरा गया। इसके बाद उस बेकाबू ट्रक की टक्कर एक और ट्रक से हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर इन वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ लोग वाहनों के बीच फंस गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर हादसे की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, श्रद्धांजलि भी दी