Move to Jagran APP

Madhya Pradesh: जेल से छूटने के बाद आरोपित ने पीड़िता से दोबारा किया दुष्कर्म

Madhya Pradesh जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म के आरोपित ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। उसने अपने साथी से भी पीड़िता का दुष्कर्म कराया और वीडियो बना लिया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह पुराना केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2022 08:51 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2022 10:09 PM (IST)
Madhya Pradesh: जेल से छूटने के बाद आरोपित ने पीड़िता से दोबारा किया दुष्कर्म
मप्र में जेल से छूटने के बाद आरोपित ने पीड़िता से दोबारा किया दुष्कर्म। फाइल फोटो

जबलपुर, जेएनएन। Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) स्थित पाटन क्षेत्र में जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म के आरोपित ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। उसने अपने साथी से भी पीड़िता का दुष्कर्म कराया और वीडियो बना लिया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह पुराना केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

जानें, क्या है मामला

पाटन पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ वर्ष, 2020 में दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपित विवेक पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह 2021 में जेल से जमानत पर रिहा हुआ। तभी से वह दुष्कर्म पीड़िता (अब बालिग) और उसके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। गत 29 जून को घर में पीड़िता को अकेली देखकर विवेक पटेल अपने मित्र रामू के साथ घर में घुसा। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।

केस वापस लेने की दी धमकी

इसके बाद आरोपितों ने वीडियो इंटरनेट मीडिया में सार्वजनिक करने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इस बीच, उसने 28 जुलाई को पीड़िता के भाई के पास वीडियो भेजकर अंतिम चेतावनी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंच कर 29 जून की घटना की शिकायत लिखवाई। पुलिस तभी से आरोपितों की तलाश कर रही है। अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

छतरपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, चार गिरफ्तार

छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र में चार आरोपितों ने 15 वषर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर घटना का वीडियो बना लिया। वारदात 11 जुलाई, 2022 की है। आरोपितों ने धमकाया था कि थाने में शिकायत की तो वीडियो सार्वजनिक कर देंगे। पिछले दिनों आरोपितों ने वीडियो प्रसारित कर दिया। इसके बाद पी़ि़डत किशोरी ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपित नाबालिग हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.