मध्य प्रदेश: पन्ना जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, बांध में डूबने से दो युवकों की मौत; तीन घायल
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा ...और पढ़ें

पन्ना जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबने से दो युवकों की मौत (फोटो- AI Generated)
HighLights
बांध में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा
जेएनएन, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा को पानी में ले जाते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांध में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा को पानी के अंदर ले जाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों युवक गहराई में समा गए।
इस दौरान उनके तीन अन्य साथी भी डूबने की स्थिति में आ गए, जिन्हें बचा लिया गया। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं।
हादसे में इन युवकों की हुई मौत
मृतकों की पहचान आयुष अग्रवाल (18 वर्ष), पिता शेष अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 12, देवेंद्रनगर तथा कृष्णा सोनी (25 वर्ष), पिता नारायण दास सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 12, देवेंद्रनगर के रूप में हुई है।
तीन युवक घायल
घायलों में साहिल तिवारी, पिता डॉक्टर विनोद तिवारी, निवासी हिनौता, वर्तमान निवासी देवेंद्रनगर; हरिओम द्विवेदी, पिता कृष्णकांत द्विवेदी, निवासी वार्ड क्रमांक 02, देवेंद्रनगर तथा करण सोनी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद नगर में शोक की लहर है।
