Corona In Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के भोपाल में 69 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाने की जरूरत
भोपाल में 19 लाख 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। अभी तक 20 लाख 82 हजार लोगों को पहली डोज लग चुकी हैं जो लक्ष्य से 107 फीसद ज्यादा है। इसी तरह से 18 लाख 82 हजार लोगों ने दोनों डोज लगवाई है।
भोपाल, जेएनएन। मध्यप्रदेश के भोपाल में 24 दिसंबर तक सभी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इस अवधि में टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने हाल ही में सर्वे कराया था। इस आधार पर यह जानकारी सामने आई है कि कहां ज्यादा लोग टीकाकरण से छूटे हैं। अब 31 दिसंबर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की कोशिश है। इसके लिए उन इलाकों में घर-घर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम भेजी जा रही है जहां टीकाकरण कम हुआ है।
मालूम हो कि भोपाल में 19 लाख 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। अभी तक 20 लाख 82 हजार लोगों को पहली डोज लग चुकी हैं जो लक्ष्य से 107 फीसद ज्यादा है। इसी तरह से 18 लाख 82 हजार लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। यानी पहले से तय लक्ष्य को पाने के लिए अभी 69 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने हाल ही में सर्वे कराया था। इस आधार पर यह जानकारी सामने आई है कि कहां ज्यादा लोग टीकाकरण से छूटे हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि करीब 30 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने समय आने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। सर्वे कर इन्हें चिन्हित कर लिया गया है। कोविन पोर्टल में दर्ज जानकारी के आधार पर भी उनकी पहचान की गई है। इन्हें कोविड कंट्रोल रूम से कई बार फोन किया जा चुका है, लेकिन वह टीका लगवाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया 15 से 18 साल तक के बच्चों को टीका लगाने के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। भोपाल में इस उम्र वर्ग के लोगों की संख्या करीब एक लाख 20 हजार होगी। अब 31 दिसंबर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की कोशिश है। इसके लिए उन इलाकों में घर-घर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम भेजी जा रही है जहां टीकाकरण कम हुआ है।