देश में मोदी की नहीं भाजपा की लहर है: मुरली मनोहर जोशी
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने रविवार को अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को लक्ष्य कर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर नहीं, केवल भाजपा लहर है। मोदी प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में पार्टी के प्रतिनिधि हैं. इसलिए यह लहर बहुत व्यक्तिगत नहीं है। यह
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने रविवार को अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को लक्ष्य कर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर नहीं, केवल भाजपा लहर है। मोदी प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में पार्टी के प्रतिनिधि हैं. इसलिए यह लहर बहुत व्यक्तिगत नहीं है। यह एक प्रतिनिधि की लहर है। जोशी ने यह भी कहा कि मोदी गुजरात के जिस विकास मॉडल का प्रचार कर रहे हैं उसे सभी राज्यों पर लागू नहीं किया जा सकता।
मोदी के लिए वाराणसी संसदीय सीट छोड़ने वाले जोशी ने कहा कि मोदी शीर्ष पद के लिए पार्टी के सिर्फ एक प्रतिनिधि हैं। जिन्हें पूरे देश से और भाजपा के नेताओं से समर्थन मिल रहा है। जोशी ने कहा कि अब देश का विकास मॉडल वह है जिसे भाजपा ने पेश किया है। भारत जैसे देश में जम्मू-कश्मीर या अरुणाचल प्रदेश के लिए जो विकास मॉडल है वह हो सकता है कि केरल के लिए सही नहीं हो। जोशी ने 'मनोरमा न्यूज' से बातचीत में यह टिप्पणी की। इसे टिप्पणी को लेकर पार्टी के अंदर खलबली मच सकती है। जसवंत सिंह को टिकट नहीं देने फैसले पर जोशी ने कहा कि उन्हें टिकट नहीं देने का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति में नहीं लिया गया था बल्कि यह फैसला भाजपा अध्यक्ष और राजस्थान के मुख्यमंत्री का था। जोशी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं।