Move to Jagran APP

ढाई अरब के मालिक हैं नवीन जिंदल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल दो अरब 48 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उन्होंने जो शपथ पत्र दिया, उसके अनुसार पिछले पांच सालों में उनकी कुल संपत्ति में 116.77 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

By Edited By: Published: Sat, 22 Mar 2014 05:24 AM (IST)Updated: Sat, 22 Mar 2014 06:08 AM (IST)
ढाई अरब के मालिक हैं नवीन जिंदल

पानीपत [जासं]। हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल दो अरब 48 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उन्होंने जो शपथ पत्र दिया, उसके अनुसार पिछले पांच सालों में उनकी कुल संपत्ति में 116.77 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। जिंदल ने अपनी व्यक्तिगत चल संपत्ति 20787.12 लाख और नवीन जिंदल एंड संस एचयूएफ में चल संपत्ति 6774.28 लाख रुपये बताई है। उनकी व्यक्तिगत अचल संपत्ति 888.95 लाख रुपये दिखाई गई है। पत्‍‌नी शालू जिंदल की चल संपत्ति 1252.36 लाख रुपये है।

loksabha election banner

वहीं महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी की चल संपत्ति में पांच साल में लगभग दोगुना बढ़ोतरी हुई है। उनकी अचल संपत्ति का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 2009 में उनकी चल संपत्ति करीब 6 करोड़ 23 लाख थी जो बढ़कर 11 करोड़ 95 लाख हो गई है।

कमलनाथ की पत्नी का दुबई में एफडी

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से उतरे कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ ने अपनी कुल संपत्ति दो अरब छह करोड़ 90 लाख 80 हजार 434 रुपये की संपत्ति दर्शायी है। इसमें उनकी पत्नी अलकानाथ के नाम दुबई बैंक में एक करोड़ 46 लाख, 34 हजार 255 रुपये की एक एफडी भी शामिल है। कमलनाथ का छिंदवाड़ा में कृषि योग्य भूमि, दिल्ली के पास जमीन और दिल्ली की ही फ्रेड्स कॉलोनी में एक प्लॉट है। उनके पास एंबेसडर और सफारी कार है। करीब तीन सौ ग्राम सोना है। दंपति के पास देश की प्रमुख कंपनियों में शेयर हैं।

84 करोड़ के शत्रु के पास खेती की जमीन नहीं

पटना। बिहार में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के पास करोड़ों की संपत्ति तो है लेकिन खेतिहर जमीन नहीं है। बीते पांच साल में इनके पास नकदी और बैंक बैलेंस के साथ गाड़ियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली, मुंबई, देहरादून और पटना में घर, बंगला, अपार्टमेंट और व्यावसायिक भवन अर्जित किए हैं। एंबेसडर, फार्चूनर, कैमरी, इनोवा और स्कॉर्पियो गाड़ियां भी हैं। जबकि पत्नी पूनम सिन्हा होंडा सिटी, होंडा स्कॉर्ड और मर्सिडीज की सवारी करती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास कु 83 करोड़ 95 लाख 9 हजार 644 रुपये की संपत्ति है। बैंक खाते में 1.40 करोड़ रुपये जमा हैं।

रूठे जसवंत निर्दलीय लड़ने पर उतारू

किरण खेर 21 तो गुल पांच करोड़ की मालकिन

चंडीगढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री किरण खेर के पास 21 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास मर्सिडींज बेंज तो पति अनुपम खेर के पास बीएमडब्ल्यू व स्कार्पियो गाड़ी है। इसी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अभिनेत्री गुल पनाग करीब पांच करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास पांच वाहन हैं। कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल के पास 6.14 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति है। नगदी के नाम पर एक लाख रुपये दर्शाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.