कल बिहार की छह सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
अंतिम चरण के चुनाव में कल बिहार की छह सीटों पर मतदान होना है। इन छह सीटों पर कुल
By Edited By: Published: Sun, 11 May 2014 12:07 PM (IST)Updated: Sun, 11 May 2014 01:05 PM (IST)
पटना। अंतिम चरण के चुनाव में कल बिहार की छह सीटों पर मतदान होना है। इन छह सीटों पर कुल 90 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह शामिल हैं। प्रकाश झा जदयू से पश्चिम चंपारन सीट और रघुवंश प्रसाद सिंह आरजेडी से वैशाली सीट से चुनाव मैदान में हैं। सिंह के खिलाफ वैशाली सीट से एलजेपी के रमा सिंह और जदयू के विजय सिंह ताल ठोंक रहे हैं।
कल बिहार की वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारन, पूर्वी चंपारन, वैशाली, गोपालगंज [सुरक्षित] और सिवान सीट पर चुनाव होना है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सेना के जवानों को भी तैनात किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें