जोशी ने कानपुर से तो सुषमा ने विदिशा से नामांकन दाखिल किया
शुभ घड़ी होने के कारण शुक्रवार को भाजपा, समाजवादी पार्टी और जद यू के नेताओं ने अपना नामंकन दाखिल किया।
लखनऊ। शुभ घड़ी होने के कारण शुक्रवार को भाजपा, समाजवादी पार्टी और जद यू के नेताओं ने अपना नामंकन दाखिल किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डा. मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वह कानपुर के शिक्षक पार्क से जुलूस लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।
इसके अलावा कानपुर देहात के अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी अनिल शुक्ला वारसी, समाजवादी पार्टी से लाल सिंह तोमर ने नामांकन दाखिल किया। सुषमा स्वराज ने भी मध्यप्रदेश के विदिशा सीट से नामंकन किया है। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे।
सपा मुखिया मलायम सिंह यादव शुक्रवार को मैनपुरी से पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी साथ में थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव भी मधेपुरा संसदीय सीट से अपना पर्चा भरा है।