मोदी के खिलाफ बेनी-आजम की अभद्र टिप्पणी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा और सपा नेता आजम खान ने अभद्र टिप्पणियां की हैं। उत्तर प्रदेश में गोंडा से कांग्रेस प्रत्याशी बेनी प्रसाद ने एक रैली में कहा कि मोदी भाजपा का सबसे बड़ा गुंडा है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भी गुलाम कहा। वहीं उ
लखनऊ। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा और सपा नेता आजम खान ने अभद्र टिप्पणियां की हैं।
उत्तर प्रदेश में गोंडा से कांग्रेस प्रत्याशी बेनी प्रसाद ने एक रैली में कहा कि मोदी भाजपा का सबसे बड़ा गुंडा है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भी गुलाम कहा।
वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मंत्री आजम खान ने सारी हदें पार करते हुए मोदी को कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई करार दिया। उन्होंने कहा, मोदी हमें तुम्हारी जरूरत नहीं।
भाजपा ने दोनों नेताओं के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है और कहा कि चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की जाएगी।
[साभार: नई दुनिया]
पढ़े: विवादित ढांचा विध्वंस की वजह से देश में पनपा आतंकवाद: आजम
लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।