मुसलमानों को टिकटों से ज्यादा तरक्की की जरूरत: नकवी
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा ने टिकट बांटने में मुसलमानों के साथ न्याय नहीं किया, लेकिन सत्ता में आने पर इस कमी को सूद समेत पूरा करेगी। नकवी ने बृहस्पतिवार को रामपुर में दैनिक जागरण से यह बात कही। उनसे जब सवाल किया गया कि भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को करीब लाने की कोि
मुस्लेमीन, रामपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा ने टिकट बांटने में मुसलमानों के साथ न्याय नहीं किया, लेकिन सत्ता में आने पर इस कमी को सूद समेत पूरा करेगी।
नकवी ने बृहस्पतिवार को रामपुर में दैनिक जागरण से यह बात कही। उनसे जब सवाल किया गया कि भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को करीब लाने की कोशिश कर रही है, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह मुसलमानों से माफी मांगने की बात कह रहे हैं। पर, उन्हें पर्याप्त संख्या में टिकट नहीं दिए जा रहे तो उन्होंने कहा कि यह सही है कि टिकट के मामले में भाजपा मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं कर पाई है। हम चाहते थे कि देशभर में बड़ी संख्या में मुस्लिम प्रत्याशी बनाए जाएं। करीब सत्तर अल्पसंख्यकों को टिकट दिए गए हैं, लेकिन इसमें मुसलमानों को आधा दर्जन।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को टिकटों से ज्यादा तरक्की की जरूरत है। जिन पार्टियों ने टिकटों का झुनझुना थमाकर उनका राजनीतिक शोषण किया, वे मुसलमानों की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक सरोकार की कसौटी पर खरी नहीं उतरीं। मुसलमानों को सामाजिक सशक्तीकरण के साथ ही राजनीतिक सशक्तीकरण की भी जरूरत है। भाजपा ने अब उन वर्गो को साथ लाने का अभियान चलाया है, जो गलतफहमियों के चलते रूठ गए या अलग हो गए, इनमें मुसलमान भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में और ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। हम चार कदम बढ़ेंगे तो अल्पसंख्यकों से भी दो कदम बढ़ाने की उम्मीद होगी। इसी को ध्यान में रखकर भाजपा कार्यकर्ता चार कदम आगे बढ़ा रहे हैं और उनके पास जा रहे हैं। उनको पूरी सुरक्षा और विकास की गारंटी भी दे रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।