नए चेहरे
कई ऐसे फिल्मी-टीवी कलाकार हैं जो राजनीतिक रूप से तो सक्रिय रहे हैं लेकिन इस बार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। स्टार वार सीरीज की अंतिम कड़ी में कुछ ऐसे ही नए चुनावी चेहरे पर एक नजर : मुनमुन सेन [1
कई ऐसे फिल्मी-टीवी कलाकार हैं जो राजनीतिक रूप से तो सक्रिय रहे हैं लेकिन इस बार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। स्टार वार सीरीज की अंतिम कड़ी में कुछ ऐसे ही नए चुनावी चेहरे पर एक नजर :
मुनमुन सेन [1948]
गुलजार की 'आंधी' फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी। हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय। टीवी सीरियल भी किए। इस साल मार्च में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सदस्य बनीं। पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
किरण खेर [1956]
फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी। फिल्मों और टीवी में सक्रिय। कई टॉक शो का हिस्सा रहीं। भाजपा से जुड़कर नरेंद्र मोदी के समर्थन की वकालत करती रहीं। इस बार पार्टी के टिकट परच्चंडीगढ़ से किस्मत आजमा रही हैं।
गुल पनाग [1979]
1999 में मिस इंडिया बनने के बाद मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेच्चुकी हैं। 'डोर', 'धूप', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'हैलो' समेत कई फिल्मों में एक्टिंग की। सामाजिक कार्यकर्ता। इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़ी रहीं। इस बार आम आदमी पार्टी के टिकट परच्चंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल को टक्कर दे रही हैं।
बप्पी लाहिड़ी [1953]
फिल्म इंडस्ट्री के संगीत निर्देशक। देश में डिस्को म्यूजिक को लोकप्रिय बनाने में
अहम योगदान। विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिच्चर में 'ऊ ला ला ऊ ला ला' गाना गाने वाले बप्पी भाजपा के टिकट पर पच्चिम बंगाल की श्रीरामपुर संसदीय सीट सेच्चुनाव लड़ रहे हैं
रवि किशन [1972]
भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ ब्च्च्चन कहे जाते हैं। हिंदी फिल्मों में और टीवी कार्यक्रमों में भी सक्रिय। 2006 में टीवी कार्यक्रम 'बिग बॉस' में हिस्सा लेच्चुके हैं। इस बार कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट सेच्चुनाव लड़ रहे हैं।