विजय माल्‍या के प्रत्‍यर्पण के लिए लंदन की अदालत को सौंपा गया आर्थर जेल का वीडियो

विजय माल्या ने लंदन कोर्ट में ये दलील दी थी कि आर्थर रोड जेल में रोशनी नहीं आती और वहां कई बार मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Aug 2018 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2018 06:16 PM (IST)
विजय माल्‍या के प्रत्‍यर्पण के लिए लंदन की अदालत को सौंपा गया आर्थर जेल का वीडियो
विजय माल्‍या के प्रत्‍यर्पण के लिए लंदन की अदालत को सौंपा गया आर्थर जेल का वीडियो

लंदन, जेएनएन। भारत ने शुक्रवार को लंदन की अदालत में जेल का वीडियो सौंप दिया है, जहां प्रत्यर्पण के बाद माल्या को रखने की योजना है। एक टेलीविजन सेट, व्यक्तिगत शौचालय और बिस्तर, एक धुलाई का क्षेत्र और सूरज की रोशनी में टहलने के लिए एक आंगन मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर-12 की कुछ मुख्य विशेषताएं हैं, जो भगोड़े विजय माल्या के संभावित निवास हैं। सीबीआइ ने लंदन कोर्ट में इन सुविधाओं को हाइलाइट करते हुए 6-8 मिनट लंबी वीडियो वृत्तचित्र दायरका वीडियो दाखिल किया है। भगोड़े विजय माल्या ने कुछ दिन पहले भारतीय जेलों की खराब स्थिति का हवाला देते हुए याचिका लगाई थी।  

दरअसल, विजय माल्या ने लंदन कोर्ट  में ये दलील दी थी कि आर्थर रोड जेल में रोशनी नहीं आती और वहां कई बार मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है। इसके चलते लंदन कोर्ट ने इस जेल का वीडियो मांगा है वो भी बीच दोपहर में शूट किया गया हो। जो टीम भारत से लंदन गई है, उसने पिछली सुनवाई में कोर्ट को यकीन दिलाया था कि वो वीडियो तीन हफ़्ते के अंदर कोर्ट में पेश कर देगी। इधर, भारत सरकार का कहना है कि जेल के हालात पर बेहद विचार करके विजय माल्या अपने प्रत्यर्पण में देरी कर रहा है। 

बता दें कि किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व मालिक विजय माल्या ने धोखाधड़ी और तकरीबन 9000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्डरिंग के आरोपों में प्रत्यर्पण के भारत के प्रयासों को चुनौती दी थी। वह पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा है। माल्या अपने पुत्र सिद्धार्थ के साथ अदालत पहुंचा था। 

chat bot
आपका साथी