ब्रेक्जिट पर घमासान: तीन सांसदों के इस्‍तीफे के बाद हाउस ऑफ कामंस में सत्तारूढ़ दल हुआ कमजोर

तीन सांसदों के इस्तीफे के बाद हाउस ऑफ कामंस में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की स्थिति कमजोर हुई है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 12:55 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 12:55 PM (IST)
ब्रेक्जिट पर घमासान: तीन सांसदों के इस्‍तीफे के बाद हाउस ऑफ कामंस में सत्तारूढ़ दल हुआ कमजोर
ब्रेक्जिट पर घमासान: तीन सांसदों के इस्‍तीफे के बाद हाउस ऑफ कामंस में सत्तारूढ़ दल हुआ कमजोर

लंदन [ एजेंसी ]। ब्रेक्जिट पर मचे घमासान के बीच बुधवार को सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी से तीन सांसदों ने इस्तीफा दे दिया। ब्रेक्जिट विरोधी एना सॉबरी, सारा वोलास्टन और हीदी एलन ने अपने निर्णय के बारे में प्रधानमंत्री टेरीजा मे को तब जानकारी दी जब वह कुछ देर बाद 29 मार्च की समय सीमा से पहले इसे संसद से पारित कराने की सहमति पर यूरोपीय संघ से रियायतें लेने ब्रसेल्स रवाना होने वाली थीं।

तीन सांसदों के इस्तीफे के बाद हाउस ऑफ कामंस में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की स्थिति कमजोर हुई है। वहीं इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह साथियों के निर्णय से दुखी हैं, लेकिन सरकार सही रास्ते पर है। वह संसद में सवालों का जवाब देने आई थीं।

बता दें कि अब ये तीन सांसद विपक्षी लेबर पार्टी के उन सात सांसदों द्वारा बनाए गए ब्रेक्जिट इंडिपेंडेंट ग्रुप में शामिल होंगे, जिन्होंने इस सप्ताह के शुरू में इस्तीफा दे दिया था। इन लोगों ने कहा कि ब्रेक्जिट ने कंजरवेटिव पार्टी को फिर से परिभाषित किया है और इसे आधुनिक बनाने के प्रयासों को खत्म कर दिया है।

दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी केसांसद जोआन रेयान ने भी इस्तीफा दे दिया है। रेयान ने बुधवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेरेमी कॉर्बिन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में लेबर पार्टी यहूदियों के खिलाफ हो रहे नस्लवाद का शिकार हो गई है।

chat bot
आपका साथी