अब हवा में उड़ने का सपना होगा साकार, ये खास सूट पहनिए हवा में उड़िए

इस पोशाक को पहनकर हवा में उड़ते हुए लंदन की सड़कों पर उतरने का रिचर्ड ब्राउनिंग प्रदर्शन कर चुके हैं। इसकी कीमत लगभग 4.42 लाख डालर (करीब तीन करोड़ रुपये) है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 09:01 AM (IST)
अब हवा में उड़ने का सपना होगा साकार, ये खास सूट पहनिए हवा में उड़िए
अब हवा में उड़ने का सपना होगा साकार, ये खास सूट पहनिए हवा में उड़िए

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। आपने सुपरमैन को हवा में उड़ते देखा या सुना होगा। अब हवा में उड़ने का सपना आप भी पूरा कर सुपरमैन बन सकते हैं। बस जरूरत ऐसे खास सूट को खरीदने की है, जो लंदन के बाजार में उतारा जा चुका है। इस सूट को 39 वर्षीय रिचर्ड ब्राउनिंग ने बनाया है। इस पोशाक को पहनकर हवा में उड़ते हुए लंदन की सड़कों पर उतरने का वे प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसकी कीमत लगभग 4.42 लाख डालर (करीब तीन करोड़ रुपये) है।

खास है सूट
थ्री डी तकनीक से बने इस सूट में पांच जेट इंजनों का इस्तेमाल किया गया है। इससे 32 मील प्रति घंटे की रफ्तार से 12 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ा जा सकता है।

ब्राउनिंग के खून में है उड़ान
हवा में उड़ान ब्राउनिंग के खून में है। वह एयरोनॉटिकल इंजीनियर के पुत्र हैं। उनके दादा युद्धक विमान के पायलट थे। उनके नाना ब्रिटेन में हेलीकॉप्टर निर्माण कार्य से जुड़े थे। ब्राउनिंग का कहना है कि इस कार्य को शुरू में उन्होंने मजाक के तौर पर लिया था। बाद में लगा कि जो चीजें कॉमिक्स व

फिल्म में दिखती हैं, उसे वास्तव में अमलीजामा दिया जा सकता है। इसके लिए मैं प्रतिदिन शाम को और सप्ताह के आखिरी दिन पूरा समय निकालता था।

बनाई फ्लाइंग कंपनी
ब्राउनिंग ने विल्टशायर स्थित अपने घर में पिछले साल ग्रेविटी नामक फ्लाइंग कंपनी लांच की। विल्टशायर की पहचान अब इस आयरन मैन के नाम पर बन गई है। ब्रिटेन का यह ग्रामीण क्षेत्र अब सुपरहीरो फ्लाइंग सूट निर्माण का क्षेत्र बन गया है। आधिकारिक तौर पर यह सूट लंदन के सेलफ्रीज डिपार्टमेंट स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
सूट पहनकर उड़ान भरने के लिए ब्राउनिंग गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। उनकी टीम का मानना है कि इसे लगातार बेहतर बनाने का कार्य जारी रहेगा। वर्तमान में वह फ्लाइंग सूट को बिजली से संचालित करने के प्रयोग पर कार्य कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी