प्रिंस हैरी और मेगन नहीं कर पाएंगे शाही उपाधि का इस्तेमाल, घर की मरम्मत का खर्च भी करना होगा वापस

ब्रिटेन में शाही दर्जा छोड़ने का फैसला करने वाले Prince Harry और उनकी पत्नी Meghan Markle अब शाही उपाधि royal highness का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 05:56 PM (IST)
प्रिंस हैरी और मेगन नहीं कर पाएंगे शाही उपाधि का इस्तेमाल, घर की मरम्मत का खर्च भी करना होगा वापस
प्रिंस हैरी और मेगन नहीं कर पाएंगे शाही उपाधि का इस्तेमाल, घर की मरम्मत का खर्च भी करना होगा वापस

लंदन, आइएएनएस। ब्रिटेन में शाही दर्जा छोड़ने का फैसला करने वाले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल अब शाही उपाधि (हिज और हर रॉयल हाईनेस) का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दोनों को शाही कर्तव्यों के लिए किसी प्रकार का सार्वजनिक कोष भी नहीं दिया जाएगा। बकिंघम पैलेस के अनुसार, यह नई व्यवस्था अगले कुछ दिनों में लागू होगी। हैरी और मेगन ने इस साल की शुरुआत में शाही दर्जा छोड़ने का फैसला किया था। 

बीबीसी के मुताबिक ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन अब औपचारिक रूप से महारानी का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। दंपती को विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पौंड (22 करोड़ रुपये से ज्यादा) की राशि भी वापस करनी होगी। 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, हमें खुशी है कि परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर मेरे पोते और परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश लिया है। हैरी, मेगन और उनका बेटा आर्ची हमेशा मेरे परिवार के प्रिय सदस्य रहेंगे। मैं उन चुनौतियों से अच्छी तरह वाकिफ हूं जो उन्होंने पिछले दो वर्षो के दौरान अनुभव की हैं। मैं उनके स्वतंत्र जीवन की इच्छा का समर्थन करती हूं। पूरे परिवार की तरफ से मैं यह उम्मीद करती हूं कि आज का समझौता उन्हें सुखी और शांतिपूर्ण जीवन शुरू करने में सहयोग करेगा।

पिता ने मेगन पर लगाया यह आरोप

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन के पिता थॉमस ने अपनी बेटी पर शाही परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया है। चैनल 5 को दिए इंटरव्यू में थॉमस ने कहा, हर लड़की का सपना राजकुमारी बनने का होता है और उसका यह सपना पूरा भी हो गया था, लेकिन अब वह इससे दूर जा रही है।

chat bot
आपका साथी