सोना पहनकर बाहर जाने वालों के लिए पुलिस ने जारी किया वीडियो

ब्रिटेन की स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने दक्षिणी पूर्वी लंदन में बुजुर्ग भारतीय दंपती के घर में हुई लूट की घटना का वीडियो जारी किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 12 Oct 2018 09:17 PM (IST)
सोना पहनकर बाहर जाने वालों के लिए पुलिस ने जारी किया वीडियो
सोना पहनकर बाहर जाने वालों के लिए पुलिस ने जारी किया वीडियो

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन की स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने दक्षिणी पूर्वी लंदन में बुजुर्ग भारतीय दंपती के घर में हुई लूट की घटना का वीडियो जारी किया है। यह घटना इसी वर्ष की शुरुआत की है। इसके माध्यम से स्वर्ण आभूषण पहनने वाले दूसरे भारतीय मूल के परिवारों को सचेत किया गया है। पुलिस नवरात्रि और दीपावली त्योहारों के दौरान आम तौर पर चेतावनी जारी करती आई है। इन त्योहारों के दौरान भारतीय मूल के परिवारों में कीमती आभूषण पहनने का रिवाज है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा है, 'त्योहार के दौरान इस तरह के अपराध में वृद्धि देखी जाती है। लंदन में विभिन्न स्थानों की यात्रा के दौरान समुदाय की महिलाएं आभूषण पहनती हैं। चाहे मंदिर हो या दूसरों के घर जाना हो, महिलाएं आभूषण का इस्तेमाल करती हैं।'

पुलिस ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान दक्षिण एशियाई मूल के 1891 लोग लूटपाट के शिकार हुए। इस दौरान 60369 आभूषण लूटे गए। सोना लगातार अपराधियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इसकी कीमत बढ़ती जा रही है। अपराधी इसे बेचकर बड़ी राशि प्राप्‍त कर लेते हैं।

chat bot
आपका साथी