इंग्लैंड की राजकुमारी के कारण अमेरिका में बढ़ी सोने की बिक्री

इंग्लैंड की नई राजकुमारी और पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल के सोने के प्रति विशेषष लगाव के कारण अमेरिका में सोने की बिक्री काफी बढ़ गई है।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 10:51 AM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 12:37 PM (IST)
इंग्लैंड की राजकुमारी के कारण अमेरिका में बढ़ी सोने की बिक्री
इंग्लैंड की राजकुमारी के कारण अमेरिका में बढ़ी सोने की बिक्री
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। इंग्लैंड की नई राजकुमारी और पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल के सोने के प्रति विशेषष लगाव के कारण अमेरिका में सोने की बिक्री काफी बढ़ गई है। यह दिलचस्प वाकया कुछ ऐसा ही है, जैसे किसी के छू लेने भर से पत्थर भी सोना हो जाए।

इंग्लैंड के प्रिंस हैरी से शादी करनेवाली मेगन ने जो इंगेजमेंट रिंग पहनी थी, वह सोने की थी। इसके बाद से अमेरिका में सोने की बिक्री ब़़ढ गई है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की सगाई नवंबर, 2017 में हुई थी और इस साल 19 मई को हुई उनकी रॉयल शादी की दुनियाभर में चर्चा रही। सबसे दिलचस्प यह रहा कि इससे सोने की चमक बढ़ गई।

'व‌र्ल्ड गोल्ड काउंसिल' (ब्ल्यूजीसी) के मुताबिक साल 2009 के बाद अमेरिका में सोने से तैयार गहनों की मांग 2018 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा रही। बात यही खत्म नहीं होती, गहना कारोबारियों का कहना है कि मार्कल की वजह से सोने की मांग और आगे और ब़़ढ सकती है।

न्यूयॉर्क के आरएंडआर जूलर्स के मालिक डेविड बोरोकोवका ने भी इससे सहमति जताई है। उनका कहना है कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की सगाई के बाद से सोने की बिक्री खूब ब़़ढी है। कुछ रिपो‌र्ट्स के मुताबिक तब से अब तक सोने के गहनों की बिक्री लगभग 30 फीसदी ब़़ढी है।

मेगन ने अपनी शादी में भी सोने की अंगूठी पहनी थी। लोगों की पसंद ही बदल गई अमेरिका में पिछले 15 वषर्षो से वाइट गोल्ड, चांदी और प्लैटिनम के गहने लोगों की पहली पसंद रहे हैं। लेकिन इन दिनों सोने में उनकी दिलचस्पी ब़़ढ गई है। 2016 में हुई एक रिसर्च के मुताबिक अमेरिका में 22 प्रतिशत महिलाएं मैगजीन और अखबार देखकर आभूषषण खरीदती हैं। 11 प्रतिशत सिलेब्रिटी के फैशन को फॉलो करती हैं। यह मौजूदा ट्रेंड की एक ब़़डी वजह हो सकती है।
chat bot
आपका साथी