यूरोपीय संघ ब्रेक्जिट सौदा 'किसी भी कीमत पर' नहीं करेगा : बर्नियर

समझौते के प्रारूप को यूरोपीय संघ के मंत्रियों ने दी मंजूरी। 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से अलग हो गया था ब्रिटेन।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 08:22 AM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 08:22 AM (IST)
यूरोपीय संघ ब्रेक्जिट सौदा 'किसी भी कीमत पर' नहीं करेगा : बर्नियर
यूरोपीय संघ ब्रेक्जिट सौदा 'किसी भी कीमत पर' नहीं करेगा : बर्नियर

ब्रसेल्स, एएफपी। यूरोपीय संघ ने मंगलवार को कहा कि वह ब्रिटेन के साथ किसी भी कीमत पर ब्रेक्जिट सौदा नहीं करेगा। संघ निष्पक्ष और संतुलित व्यापार समझौता चाहता है।

यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के अलग होने के बाद किए जाने वाले व्यापार समझौते के प्रारूप पर सहमति के लिए संघ के मंत्रियों की बैठक के बाद ईयू के वार्ताकार माइकल बर्नियर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'हम किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं करेंगे।' ईयू बराबरी के स्तर पर तैयार नियमों को मानेगा और ब्रिटिश जल क्षेत्र में यूरोपीय संघ के मछुआरों के प्रवेश की व्यवस्था चाहेगा। सोमवार को शुरू हो रही वार्ता के लिए मंत्रियों ने उनके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समझौता वार्ता मुश्किल, शायद पहले से भी ज्यादा मुश्किल होगी।

बर्नियर की तरफ से तैयार प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर ब्रिटेन चाहता है कि यूरोपीय बाजार में उसके सामान को शुल्क मुक्त प्रवेश मिले तो उसे उनके मानकों का पालन करना होगा। लंदन ने इस अवधारण को तत्काल खारिज कर दिया है।

बता दें कि इस साल 31 जनवरी को ब्रिटेन 28 देशों के यूरोपीय संघ से अलग हो गया था। लेकिन एक साल की ट्रांजिशन अवधि के दौरान वह पहले की तरह ही ईयू के साथ व्यापार करता रहेगा। इस ट्रांजिशन अवधि के खत्म होने के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक तंत्र विकसित करने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी