ब्रिटेन में 18 माह से फंसे भारतीय जहाज का कप्तान लौटेगा स्वदेश

मुंबई के रहने वाले 43 वर्षीय रस्तोगी आपूर्ति जहाज मालवीय ट्वेंटी के कप्तान हैं। इस जहाज के भारतीय मालिकों को जुलाई, 2016 में दिवालिया घोषित कर दिया गया था।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 08:08 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 12:10 AM (IST)
ब्रिटेन में 18 माह से फंसे भारतीय जहाज का कप्तान लौटेगा स्वदेश
ब्रिटेन में 18 माह से फंसे भारतीय जहाज का कप्तान लौटेगा स्वदेश

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन के एक बंदरगाह पर पिछले 18 महीने से फंसे एक भारतीय जहाज के कप्तान निकेश रस्तोगी जल्द स्वदेश लौटेंगे। उन्हें जहाज समेत चालक दल और पोर्ट का बकाया चुकता नहीं होने के चलते रोक लिया गया था। इसको लेकर चली कानूनी लड़ाई के बाद उनके स्वदेश लौटने का रास्ता साफ हुआ है।

मुंबई के रहने वाले 43 वर्षीय रस्तोगी आपूर्ति जहाज मालवीय ट्वेंटी के कप्तान हैं। इस जहाज के भारतीय मालिकों को जुलाई, 2016 में दिवालिया घोषित कर दिया गया था। तब से यह जहाज ब्रिटेन के ग्रेट यारमाउथ पोर्ट पर फंसा हुआ है। जहाज के चालक दल के ज्यादातर सदस्यों को पहले ही भारत भेजा जा चुका है, लेकिन रस्तोगी और तीन अन्य सदस्यों को रोके रखा गया।

यह मामला यहां के हाई कोर्ट में पहुंचा और जहाज को कब्जे में ले लिया गया है। इस जहाज को बेचा जाएगा और इससे मिलने वाली धनराशि से बकाए का भुगतान किया जाएगा। स्वदेश लौटने का रास्ता साफ होने पर रस्तोगी ने कहा कि आने वाले कुछ सप्ताह में अपने साथियों के साथ घर लौटने की उम्मीद करता हूं। ब्रिटेन के इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के पॉल कीनन ने बताया कि जहाज आठ लाख पौंड (करीब सात करोड़ रुपये) में बिक सकता है।

chat bot
आपका साथी