दीपावली पर ब्रिटेन के वित मंत्री ऋषि सुनक ने महात्मा गांधी की याद में सिक्का जारी किया

ब्रिटेन के वित मंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को दीपावली के त्योहार पर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को रेखांकित करते हुए 5 पाउंड के एक नए स्मारक सिक्का जारी किया। सोने और चांदी सहित कई मानकों में उपलब्ध सिक्का हीना ग्लोवर द्वारा डिजाइन किया गया।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 08:12 PM (IST)
दीपावली पर ब्रिटेन के वित मंत्री ऋषि सुनक ने महात्मा गांधी की याद में सिक्का जारी किया
ब्रिटेन के वित मंत्री ऋषि सुनक ने महात्मा गांधी की याद में सिक्का जारी किया। (फोटो- एएनआइ)

लंदन, पीटीआइ। ब्रिटेन के वित मंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को दीपावली के त्योहार पर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को रेखांकित करते हुए 5 पाउंड के एक नए स्मारक सिक्का जारी किया। सोने और चांदी सहित कई मानकों में उपलब्ध, विशेष संग्राहक सिक्का हीना ग्लोवर द्वारा डिजाइन किया गया है और इसमें गांधी के सबसे प्रसिद्ध कथनों में से एक - 'मेरा जीवन मेरा संदेश है' के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय फूल कमल की एक छवि उकेरी गई है।

भारतीय मूल के सुनक ने इस दौरान कहा, 'यह सिक्का एक प्रभावशाली नेता को उचित श्रद्धांजलि है, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया। एक हिंदू होने के नाते मुझे दीपावली के दौरान इस सिक्के का अनावरण करने पर गर्व है। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पहली बार उनके उल्लेखनीय जीवन की स्मृति में ब्रिटेन का सिक्का जारी करना शानदार है।'

बताया जाता है कि यह सिक्का ब्रिटेन और भारत के बीच 'स्थायी संबंध और सांस्कृतिक संबंध' पर आधारित है। भारत इस वर्ष अपनी स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष मना रहा है। 5-पाउंड के इस सिक्के की बिक्री इस हफ्ते यूके रायल मिंट की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह रायल मिंट के विस्तारित दिवाली संग्रह का एक हिस्सा है। इसमें एक ग्राम और पांच ग्राम के सोने की छड़ों के अलावा ब्रिटेन की पहली सोने की छड़ भी शामिल है, जिसपर देवी लक्ष्मी की तस्वीर उकेरी गई है।

बता दें कि 20 ग्राम सोने की देवी लक्ष्मी की तस्वीर वाली छड़ को साउथ वेल्स में हिंदू समुदाय के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है, जहां रायल मिंट स्थित है। टकसाल के अधिकारी कार्डिफ में श्री स्वामीनारायण मंदिर में दीवाली समारोह में भी शामिल होंगे, जहां आने वाले वर्षों के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होगी।

chat bot
आपका साथी