रूस के सोच्चि में लैंडिंग के वक्‍त विमान में लगी आग, 18 लोग घायल

विमान हादसा देर रात 2 बजकर 59 मिनट पर उस समय हुई, जब मॉस्को से 164 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों सहित सोच्चि पहुंचा रूस का यूटियर एयरलाइन का बोइंग 737 विमान रनवे से फिसल गया।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 01:32 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 01:32 PM (IST)
रूस के सोच्चि में लैंडिंग के वक्‍त विमान में लगी आग, 18 लोग घायल
रूस के सोच्चि में लैंडिंग के वक्‍त विमान में लगी आग, 18 लोग घायल

सोच्चि, जेएनएन। रूस के सोच्चि में एक यात्री विमान रनवे से फिसल गया। विमान फिसलने के बाद उसमें आग लग गई, जिस कारण यात्रियों की जान पर बन आई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए हैं। विमान हादसे की वजह खराब मौसम और बारिश बताई जा रही है।

विमान हादसा देर रात 2 बजकर 59 मिनट पर उस समय हुई, जब मॉस्को से 164 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों सहित सोच्चि पहुंचा रूस का यूटियर एयरलाइन का बोइंग 737 विमान रनवे से फिसल गया। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण विमान दो बार कोशिश करने पर भी लैंड नहीं कर पाया। तीसरे प्रयास में जब विमान ने लैंड किया, तो वो रनवे से आगे निकाल गया व बाड़ से टकरा गया। इसके बाद विमान में आग लग गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि घटना से विमान का लैंडिंग गियर और एक पंख क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि बाएं इंजन में आग लग गई। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया। आग बुझा ली गई। जानकारी के मुताबिक, घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही रूस के विमानन प्राधिकरण और यूटियर ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी