पाकिस्तान: मूसलाधार बारिश और आंधी से 11 की मौत, 14 घायल

पाकिस्तान में मौसम के कहर से लोगों का जीना हुआ मुश्किल। तेज बारिश और आंधी ने ली 11 लोगों की जान, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Sun, 13 May 2018 10:08 AM (IST) Updated:Sun, 13 May 2018 02:55 PM (IST)
पाकिस्तान: मूसलाधार बारिश और आंधी से 11 की मौत, 14 घायल
पाकिस्तान: मूसलाधार बारिश और आंधी से 11 की मौत, 14 घायल
style="text-align: justify;">पेशावर (पीटीआइ)। पाकिस्तान में मौसम का कहर लोगों पर काल बनकर बरसा। मूसलाधार बारिश और आंधी ने 11 लोगों की जान ले ली, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी जनजातीय क्षेत्र में अचानक बिगड़े मौसम के हाल ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिमी बाजौर एजेंसी में मदरसे की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। वहीं, मामद क्षेत्र में भारी बरसात के कारण दो लोगों की जान चली गई। खैबर एजेंसी के मुताबिक, दो अन्य और भी मौसम के कहर का शिकार हो गए। हजारों वाहन बाढ़ में बह गए।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाके में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किए हैं।

chat bot
आपका साथी