पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में भूस्खलन से 17 लोगों की गई जान, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

दर्जनों लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं सेना के जवान उन्हें बचाने के लिए जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 01:52 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 01:52 PM (IST)
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में भूस्खलन से 17 लोगों की गई जान, 9 लोग गंभीर रूप से घायल
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में भूस्खलन से 17 लोगों की गई जान, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन के कारण कम से कम 17 लोगों की जान चली गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को तलाशी और बचाव अभियान जारी रहेगा। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि भूस्खलन की घटना सोमवार को मोहम्मदी जिले के सफी शहर में अफगान सीमा के पास हुआ। जिले के उपायुक्त इफ्तिखार आलम ने कहा, 'पहाड़ी से संगमरमर के बड़े टुकड़े 50-60 लोगों (एक तलहटी पर) की एक नियमित सभा पर गिर गए।' वहीं, बताया गया कि बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए आसपास के जिलों से भारी मशीनरी भेजी गई है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के महानिदेशक ने कहा कि पांच एंबुलेंस और एक रिकवरी वाहन को पेशावर से मोहमंद भेजा गया है और पीडीएमए जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ निकट संपर्क में है। बताया गया कि दर्जनों लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, सेना के जवान उन्हें बचाने के लिए जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं। मोहमंद, पाकिस्तान में सात पूर्व अर्ध-स्वायत्त आदिवासी क्षेत्रों में से एक है, जो संगमरमर के भंडार के लिए प्रसिद्ध है। 2015 में, संगमरमर की खदान ढहने से कुछ 12 मजदूर मारे गए थे।

बता दें कि हाल ही में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटना सामने आ चुकी हैं। भारत में कई लोगों की जान भूस्खलन की वजह से जा चुकी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी